WI vs SA: दक्षिण अफ्रीका ने छीन ली वेस्टइंडीज से जीत, दूसरे टेस्ट में लक्ष्य के करीब जाने पर दी पटखनी
WI vs SA: घरेलू टेस्ट सीरीज में वेस्टइंडीज की टीम को दक्षिण अफ्रीका के सामने हार का सामना करना पड़ा है। दूसरे टेस्ट मुकाबले में विंडीज टीम जीत के करीब जाने के बड़ा पराजित हो गई। वेस्टइंडीज को 40 रनों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। मुकाबला गयाना में खेला गया था।
दक्षिण अफ्रीका की तरफ से वेस्टइंडीज को दूसरे टेस्ट मैच में जीत दर्ज करने के लिए 263 रनों का लक्ष्य दिया गया था। इसे वेस्टइंडीज की टीम हासिल करने के मूड में लग रही थी लेकिन करीब जाने के बाद ऑल आउट हो गई। विंडीज 222 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

केशव महाराज ने अपनी स्पिन गेंदबाजी से विंडीज बल्लेबाजों को नचाने में कसर नहीं छोड़ी। दूसरी पारी में महाराज को कुल 3 विकेट मिले। उनके अलावा कगिसो रबाडा ने भी 3 विकेट झटके। इन दोनों ने मिलकर वेस्टइंडीज की टीम का सपना तोड़ दिया और मुकाबला हरा दिया।
विंडीज के पास लक्ष्य हासिल करने के लिए काफी समय था। दो दिनों में आराम से रन बनाने का मौका था लेकिन दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों ने उनको लक्ष्यस इ पहले रोकने के लिए पूरा जोर लगा दिया। दूसरी पारी में कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक जमाने में सफल नहीं हुआ।
सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज गुडाकेश मोती रहे। उनके बल्ले से 45 रन की पारी देखने को मिली। उनके अलावा कैवम हॉज के बल्ले से भी 29 रनों की पारी आई। अन्य बल्लेबाज एक के बाद एक आउट होकर जाते चले गए और पूरी टीम 222 पर आउट हो गई।
इस मैच में पहली पारी के दौरान दक्षिण अफ्रीका 160 रन बनाकर आउट हो गई थी। इसके बाद वेस्टइंडीज ने पहली पारी में 144 रन बनाए। दूसरी पारी के दौरान दक्षिण अफ्रीका की तरफ से 246 रन बने। केशव महाराज को धाकड़ गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ़ द सीरीज चुना गया।












Click it and Unblock the Notifications