Video: विराट कोहली के साथ विवाद के बाद सौरव गांगुली ने जीता फैंस का दिल, कैप उतारकर मिलाया हाथ
पिछले साल भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और विराट कोहली के बीच बिगड़े समीकरण काफी सुर्खियों में रहे। यहां तक कि आईपीएल 2023 के दौरान भारतीय क्रिकेट के दो दिग्गज खिलाड़ियों के बीच मैदान पर एक दूसरे से हाथ न मिलाने की घटना ने भी सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया था। लेकिन, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2024 मैच के समापन के बाद जैसे ही कोहली और गांगुली आमने-सामने हुए तो एक खास नजारा देखने को मिला।
दोनों दिग्गजों ने एक दूसरे को कर दिया था अनफॉलो
दरअसल, एक साल पहले, आईपीएल 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आमना-सामना हुआ था, मैच के दौरान विराट कोहली और सौरव गांगुली की बीच कुछ ऐसा संकेत मिला था कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। बाद में, दोनों ने कथित तौर पर इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो भी कर दिया।

डिसी और आरसीबी के मैच में फिर से हुआ आमना-सामना
हालांकि, आईपीएल 2024 में 12 मई को को उसी स्थान पर डीसी के खिलाफ आरसीबी की 47 रन की जीत के बाद गांगुली ने पूर्व आरसीबी कप्तान को सम्मान दिया। मैच के बाद जब सभी खिलाड़ी हाथ मिला रहे थे, तब विराट कोहली और सौरव गांगुली का एक बार फिर आमना सामना हुआ।
ये भी पढ़ें- '400 करोड़ का प्रॉफिट...,' गोयनका-राहुल विवाद पर सहवाग ने दिया दो टूक जवाब, किया बड़ा खुलासा
सौरव गांगुली ने विराट कोहली को दिया सम्मान
इस दौरान फिर से फैंस की नजरें दोनों पर टिकी हुई थीं, लेकिन इस बार दोनों दिग्गज ने वैसा कुछ भी नहीं किया, जिससे एक नया विवाद बढ़े, बल्कि सौरव गांगुली ने कोहली के नजदीक पहुंचते ही अपनी कैप उतारकर कोहली को सम्मान दिया, और गर्मजोशी के साथ हाथ मिलाया।












Click it and Unblock the Notifications