विश्व कप के लिए भारत के नंबर 4 पर सवाल उठाने वालों को सौरव गांगुली का करारा जवाब

भारत को 2019 के वनडे विश्व कप सेमीफाइनल खेले हुए चार साल हो चुके हैं। उस टूर्नामेंट में भारत की नंबर 4 बल्लेबाज की कमी एक प्रमुख मुद्दा थी, लेकिन टीम ने लीग स्टेज में जिस तरह का प्रदर्शन किया, वह टॉप टीम सरीखा था।

भारत एक बार फिर नॉकआउट के दबाव को झेल नहीं सका था। अब 2023 के वनडे विश्व कप से पहले, भारत फिर नंबर चार की समस्या का सामना कर रहा है।

Sourav Ganguly talks about Number 4 dilemma for India

हालांकि इस बार शानदार विकल्पों की कमी नहीं है - श्रेयस अय्यर, केएल राहुल और ऋषभ पंत विश्व स्तरीय बल्लेबाज हैं। पर दिक्कत ये है, इनमें से कोई भी इस समय पूरी तरह से फिट नहीं है। कम से कम पंत को वर्ल्ड कप नहीं खेलने जा रहे हैं। लेकिन ताजा रिपोर्टों ने अय्यर और राहुल की उपलब्धता पर उम्मीदें जगा दी हैं।

राहुल ने बेंगलुरु में नेशनल क्रिकेट अकादमी में विकेटकीपर भी शुरू कर दिया है, जबकि अय्यर पर जल्द ही फैसला लिया जाएगा। अगर अय्यर उपलब्ध नहीं हैं, तो भी सौरव गांगुली को लगता है कि भारत के पास विकल्प की कमी नहीं है।

गांगुली ने कोलकाता में एक कार्यक्रम के दौरान कहा, "कौन कहता है कि हमारे पास नंबर 4 नहीं है? हमारे पास इतने सारे (बल्लेबाज) हैं जो उस स्थान पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। मैं अलग तरह से सोचता हूं। मेरे हिसाब से तो यह एक शानदार टीम है।"

ये भी पढ़ें- एशिया कप के लिए भारतीय टीम के चयन पर मंथन, रोहित शर्मा भी लेंगे सिलेक्शन मीटिंग में भाग

गांगुली ने 20 वर्षीय तिलक वर्मा को एक विकल्प के रूप में बताया। दादा ने कहा, "मैं तिलक वर्मा को एक विकल्प के रूप में देखता हूं, क्योंकि वह एक बाएं हाथ का खिलाड़ी है। वह एक बहुत अच्छा युवा खिलाड़ी है, जिसके पास ज्यादा अनुभव नहीं है, लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं युवा बाएं हाथ के जायसवाल को भी टीम में टॉप ऑर्डर में देखना चाहता हूं। उसके पास अपार क्षमता है और वह निडर है। तो, यह एक शानदार टीम है।"

गांगुली का कहना है कि भारत को विश्व कप के लिए एक ऐसी टीम चुननी चाहिए जिसमें पुराने और नए खिलाड़ियों का मिश्रण हो। गांगुली का कहना है कि राहुल द्रविड़, रोहित और चयनकर्ताओं के पास बहुत सारे विकल्प हैं; उन्हें बस सबसे अच्छी इलेवन को पहचानना और चुनना है।"

इसी बीच गांगुली ने बुमराह की वापसी को सकारात्मक बात बताया और उन्होंने भारत के गेंदबाजी आक्रमण की भी प्रशंसा की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+