एशिया कप के लिए भारतीय टीम के चयन पर मंथन, रोहित शर्मा भी लेंगे सिलेक्शन मीटिंग में भाग

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सीनियर चयन समिति की मीटिंग सोमवार को नई दिल्ली में होगी। भारत के पूर्व तेज गेंदबाज अजीत अगरकर इस समिति के मुखिया हैं। इस मीटिंग में एशिया कप के लिए टीम का चयन किया जाएगा।

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा भी मीटिंग में शामिल होंगे। बीसीसीआई ने अभी तक एशिया कप और विश्व कप के लिए अपनी टीमों का खुलासा नहीं किया है। प्रमुख खिलाड़ियों के चोटिल होने के चलते टीमों को फाइनल रूप देने में देरी हुई है।

Rohit Sharma

जसप्रीत बुमराह, केएल राहुल और श्रेयस अय्यर जैसे भारतीय टीम के महत्वपूर्ण खिलाड़ी चोट से उभर रहे हैं। हालांकि, बुमराह ने आयरलैंड के खिलाफ चल रहे तीन मैचों की टी20 सीरीज में वापसी की है, जहां वह टीम की भी कप्तानी कर रहे हैं और उनके अंडर में टीम ने पहला मैच जीत भी लिया है।

इस बीच, पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश जैसे अन्य एशियाई देशों ने पहले ही एशिया कप के लिए अपनी टीमों की घोषणा कर दी है। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया ने तो और एक कदम आगे बढ़ाते हुए वर्ल्ड कप के लिए अपनी प्रारंभिक खिलाड़ियों की सूची की घोषणा भी कर दी है।

बीसीसीआई सचिव और एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के अध्यक्ष जय शाह ने 19 जुलाई को एशिया कप 2023 के लिए कार्यक्रम का खुलासा किया था। ये वर्ल्ड कप के लिए काफी महत्वपूर्ण टूर्नामेंट है, जो हाइब्रिड प्रारूप में होगा, जिसमें पाकिस्तान चार मैच और श्रीलंका भारत के सभी मैच की मेजबानी करेगा।

ये भी पढ़ें- पहले मैच में जीत के बावजूद भारत को आयरलैंड के खिलाफ T20 सीरीज में इन वजहों से रहना होगा सावधान

यह टूर्नामेंट 30 अगस्त से शुरू होगा, जिसमें 2 सितंबर को श्रीलंका के कंदई में भारत और पाकिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित मैच होगा। एशिया कप में विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों की वापसी होगी। प्रतियोगिता में कुल नौ मैच होंगे। ग्रुप के आधार पर, भारत ग्रुप ए में पाकिस्तान और नेपाल के साथ है, जबकि ग्रुप बी में बांग्लादेश, श्रीलंका और अफगानिस्तान हैं।

फिलहाल श्रीलंका डिफेंडिंग चैम्पियन है, लेकिन भारत इस टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे सफल रिकॉर्ड रखता है, जिसमें सात खिताब हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+