'सॉरी, मैं बाबर आज़म को टॉप 5 टी20 खिलाड़ियों में नहीं ले सकता, पूर्व भारतीय खिलाड़ी का बयान

आकाश चोपड़ा ने प्रदर्शन के आधार पर इस साल के टॉप पांच टी20 बल्लेबाज चुने हैं। बाबर आज़म को लिस्ट में जगह नहीं दी गई है।

Babar Azam

Aakash Chopra on Babar Azam: विराट कोहली के लिए साल 2022 काफी अच्छा रहा। लम्बे समय के बाद उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतकीय पारी खेली। इसके अलावा टी20 वर्ल्ड कप में उन्होंने अकेले टीम इंडिया को पाकिस्तान के खिलाफ मैच में हरा दिया। पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने विराट कोहली के प्रदर्शन को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। आकाश चोपड़ा ने इस साल के टॉप 5 टी20 क्रिकेटरों का जिक्र किया है। बाबर आज़म को उन्होंने नहीं चुना है। चोपड़ा ने प्रदर्शन के आधार पर इन खिलाड़ियों का चयन किया है।

आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर बातचीत करते हुए कहा कि विराट कोहली के लिए सब कुछ गलत हो रहा था। किसी ने नहीं सोचा होगा कि उनको इस लिस्ट में जगह मिलेगी। फॉर्म पाने के लिए उन्होंने सालों तक संघर्ष किया और आईपीएल में भी प्रदर्शन खराब रहा था। साल के अंत तक उन्होंने चीजों को बदल दिया। कोहली ने 20 मैचों में 56 के औसत और 138 के स्ट्राइक रेट से 781 टी20 रन बनाए। टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान और इंग्लैंड एक खिलाफ चुनौतीपूर्ण पिचों पर भी यह उत्कृष्ट रहे।

चोपड़ा ने बाबर आज़म को अपनी टीम में शामिल नहीं किया। उन्होंने कहा कि बाबर को लिस्ट में होना चाहिए था लेकिन मैं शामिल नहीं कर रहा। उन्होंने 26 मैचों में 32 के औसत से 735 रन बनाए हैं। स्ट्राइक रेट 123 का रहा है। इसलिए उनकी जगह मैं डेवोन कॉनवे को शामिल कर रहा हूँ। मैं बाबर आज़म को नहीं ले सकता। कॉनवे के आंकड़े अच्छे थे। अगर वह ज्यादा खेलते हुए शायद सूर्यकुमार यादव से आगे निकल जाते।

चोपड़ा ने अपने टॉप टी20 बल्लेबाजों में सबसे ऊपर सूर्यकुमार यादव को रखा। उनके प्रदर्शन के बारे में कोई बात करने की आवश्यकता ही नहीं है। नम्बर दो पर मोहम्मद रिज़वान और तीसरे स्थान पर विराट कोहली को शामिल किया गया। नम्बर चार पर ज़िम्बाब्वे के सिकन्दर रज़ा का नाम आता है। अंतिम स्थान पर आकाश चोपड़ा ने डेवोन कॉनवे को शामिल किया। इस तरह आकाश चोपड़ा ने अपने बेस्ट पांच का चयन किया। हालांकि श्रीलंका के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज में विराट कोहली नहीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+