'अगला मैच CSK के साथ है, इज्जत रख', खूब उड़ा मुंबई का मजाक, देखें रिएक्शन

Mumbai Indians

नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस...ऐसी टीम जिसके नाम आईपीएल इतिहास में अभी तक 5 खिताब जीतने का रिकाॅर्ड है। ऐसी टीम जिसने कई बार हारे हुए मैच को भी जीत में तब्दील किया, लेकिन इस बार कहानी अलग है। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई टीम चारों खाने चित होकर अभी तक लगातार 6 मैच हार चुकी है। इसके बाद सोशल मीडिया पर टीम को खूब ट्रोल किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- IPL 2022 : मुंबई छठा मैच हारा, लेकिन पहुंच सकता है प्लेऑफ में, बचा सिर्फ एक रास्ता

यूं उड़ा मजाक

रोहित शर्मा खुद बल्ले से कमाल नहीं दिखा पाए हैं। ऐसे में कई लोगों ने ट्विटर पर अलग-अलग प्रतिक्रिया दी हैं तो कई लोगों ने फनी मीम्स शेयर किए। मुंबई की छठी हार के बाद एक फैन ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "कर रे बाबा कुछ तो, अगला मैच सीएसके के साथ है, इज्जत रख।'' वही किसी ने रोहित को ट्रोल कर कहा कि मैं फेल हो गया। रोहित ने अबतक 6 पारियों में केवल 19 की ओसत से 114 रन बनाए हैं।

पहली बार हुआ ऐसा

पहली बार हुआ ऐसा

मुंबई के लिए यह सीजन बुरे सपने जैसा साबित हुआ है। वो इसलिए, क्योंकि पहली बार किसी सीजन में ऐसा हुआ है जब मुंबई इंडियंस को लगातार शुरूआती 6 मैचों में हार का सामना करना पड़ा हो। वहीं मैच की बात करें तो मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया और लखनऊ सुपर जायंट्स को बल्लेबाजी के लिए न्याैता किया। लखनऊ ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए थे। कप्तान केएल राहुल ने 60 गेंदों में नाबाद 103 रन की पारी खेली, जिसमें 5 छक्के और 9 चौके शामिल रहे।

नहीं चले बल्लेबाज

लखनऊ के 200 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई ने 9 विकेट खोकर 181 रन ही बना पाई। मुंबई के बल्लेबाज एक बार फिर फेल साबित हुए। उनकी तरफ से सबसे ज्यादा रन सूर्यकुमार यादव ने बनाए, जिसने 27 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 37 रन बनाए। तो वहीं कप्तान रोहित शर्मा केवल 6 रन ही बना सके। लखनऊ के लिए गेंदबाजी करते हुए अवेश खान ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। उनके अलावा जेसन होल्डर, दुष्मंत चमीरा, रवि बिश्नोई और मार्कस स्टोयनिस ने एक-एक विकेट लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+