IPL 2022 : मुंबई छठा मैच हारा, लेकिन पहुंच सकता है प्लेऑफ में, बचा सिर्फ एक रास्ता

IPL 2022
Photo Credit:

नई दिल्ली। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2022 में बुरा हाल दिखा है। मुंबई को लीग के 26वें मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 15 रनों से हार का सामना करना पड़ा। यह मुंबई की इस सीजन में लगातार छठी हार रही है। ऐसा पहली बार हुआ है जब मुंबई को शुरूआती मैचों में ही इतने खराब दाैर से गुजरना पड़ा हो। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम में इस बार कई खामियां दिखीं। ना बल्लेबाजी में दम दिखा तो ना ही गेंदबाजी में। ऐसे में अब मुंबई के प्लेऑफ की उम्मीदें भी लगभग खत्म हैं, लेकिन फिर भी एक रास्ता बचा है जिसके जरिए वह अंतिम चार में जगह बना सकते हैं।

यह भी पढ़ें- पाॅर्न इंडस्ट्री ने बदली जिंदगी, कभी गरीबी से तंग थी कार रेसर रेनी ग्रैसी

बचा सिर्फ एक रास्ता

बचा सिर्फ एक रास्ता

मुंबई को अगर प्लेऑफ में जाना है तो फिर उसे पास एक ही रास्ता बचा है। यह रास्ता हालांकि कठिन है। दरअसल, हर टीम 14 लीग मैच खेलेगी। ऐसे में मुंबई के अभी भी 8 मैच होना बाकी हैं। अगर मुंबई लगातार इन मुकाबलों को जीत जाती है तो उसका 16 अंकों के साथ प्लेऑफ में पहुंचना तय हो जाएगा। वहीं अगर उसे एक भी हार मिली तो उम्मीदें पूरी तरह से खत्म क्योंकि टीम का नेट रन रेट भी बहुत खराब चल रहा है।

आसान नहीं है ऐसा होना

आसान नहीं है ऐसा होना

हालांकि, जिस अंदाज में इस बार मुंबई खेमे का आक्रमण दिखा है, उससे लग नहीं रहा कि टीम बाकी बचे मैचों में लगातार जीत दर्ज कर पाएगी। रोहित शर्मा, ईशान किशन उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। सूर्यकुमार के बल्ले से पारियां निकलती दिखीं, लेकिन फिर गेंदबाजी में खामी रहने के कारण टीम को मैच गंवाने पड़ रहे हैं। तेज गेंदबाजी आक्रमण पूरी तरह से जसप्रीत बुमराह पर ही निर्भर दिखा है। बुमराह के अलावा कोई भी तेज गेंदबाज इतनी छाप नहीं छोड़ सका है।

पिछले सीजन में भी नहीं पहुंच पाए थे प्लेऑफ में

पिछले सीजन में भी नहीं पहुंच पाए थे प्लेऑफ में

बता दें कि आईपीएल 2021 में भी मुंबई की टीम प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई थी। वह 7 जीत के साथ अंक तालिका में 5वें स्थान पर रही थी। लेकिन इसमें कोई शक नहीं है कि मुंबई अभी तक आईपीएल इतिहास की सबसे मजबूत टीम रही है, जिसने सबसे ज्यादा 5 खिताब जीते हैं, जो रोहित की कप्तानी में ही आए हैं। मुंबई ने 2013, 2015, 2017, 2019 व 2022 में ट्राॅफी पर कब्जा किया था। तब टीम में हार्दिक पांड्या व क्रुणाल पांड्या के होने से निचला क्रम मजबूत था, लेकिन इस बार पांड्या ब्रदर्स अन्य टीमों के लिए योगदान दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+