'फिर से मिलते हैं चैम्पियन,' स्मृति मंधाना के लिए लिखा गया नोट हो रहा वायरल, कौन है इसके पीछे?
Smriti Mandhana: भारतीय क्रिकेट सनसनी स्मृति मंधाना और संगीत निर्देशक पलाश मुच्छल की शादी को लेकर मची उथल-पुथल, तनाव और अनिश्चितताओं के बीच एक नोट तेज़ी से वायरल हो रहा है। यह नोट अब फैंस को नई अटकलें लगाने का मौका दे रहा है कि शायद शादी जल्द ही दोबारा शुरू हो सकती है।
दरअसल शादी के इवेंट को हैंडल करने वाली कंपनी Krayonz Entertainment द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किया गया यह नोट केवल एक संदेश नहीं, बल्कि एक भावनात्मक घोषणा है। इसमें लिखा गया कि हम अपने जीवन के हर मैच में फिनिश लाइन पार नहीं करते हैं, लेकिन हमेशा स्पोर्ट्समैन स्पिरिट मायने रखते हैं। हमारी टीम ने खुशी और गर्व के साथ कड़ी मेहनत की, और वे सभी निश्चित रूप से उल्लेख के लायक हैं! विल सी यू सून चैम्पियन।

नोट में 'चैम्पियन' और 'स्पोर्ट्समैन स्पिरिट' जैसे शब्दों का उपयोग विशेष रूप से स्मृति मंधाना के संदर्भ में किया गया है। हाल ही में भारतीय महिला टीम वर्ल्ड चैम्पियन बनी हैं और मंधाना टीम में थीं। इवेंट कंपनी ने यह जताने की कोशिश की है कि जिस तरह खेल में हार-जीत के बाद खिलाड़ी अगली चुनौती के लिए तैयार होते हैं, उसी तरह जीवन के इस 'मैच' (शादी) के टलने के बावजूद वे पूरे उत्साह के साथ वापसी करेंगे।
इस नोट में लिखी बात इशारा करती है कि दोनों पक्षों के बीच सब कुछ ठीक होने के बाद जल्द ही शादी की नई तारीख तय की जाएगी। यह नोट उन नकारात्मक अटकलों को खारिज करता प्रतीत होता है जिनमें कहा जा रहा था कि शादी रद्द हो गई है। यह दर्शाता है कि इवेंट कंपनी, जो पूरे तनाव और भ्रम के बीच काम कर रही थी, अब सकारात्मकता के साथ इंतजार कर रही है।
हाल ही में स्मृति मंधाना और पलाश की शादी को लेकर 7 दिसंबर नई डेट बताई जा रही थी लेकिन क्रिकेटर के भाई ने इन अफवाहों को पूरी तरह से खारिज कर दिया। अब लोगों को नई डेट्स का इंतजार है।












Click it and Unblock the Notifications