Smriti Mandhana ने लिया बड़ा फैसला, फैंस को खुद दी खुशखबरी! जानें पूरा मामला
Smriti Mandhana News: भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना और बॉलीवुड सिंगर पलाश मुच्छल की डेट की खबरें अक्सर सामने आती रही है। पलाश मुच्छल की बहन पलक भी एक फेमस सिंगर हैं। स्मृति मंधाना ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर पलक की हल्दी सरमेनी की तस्वीरें शेयर की है। जिस पर फैंस लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। कई बार पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना को एक साथ देखा गया है।
मंधाना और पलाश कर रहे हैं डेट? (Smriti Mandhana News)
दोनों सोशल मीडिया पर भी एक दूसरे को जन्मदिन की बधाई देते हुए नजर आते रहे हैं। स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल के परिवार भी एक दूसरे से मिलते जुलते रहे हैं। ऐसे में इन दोनों की शादी की खबरें भी कई दफा सामने आती रही है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो पलाश मुच्छल स्मृति मंधाना को प्रपोज कर चुके हैं। उन्होंने एक पब्लिक इवेंट के दौरान अपनी बहन पलक मुच्छल के सामने ही स्मृति को प्रपोज किया था।

मंधाना ने लिया बड़ा फैसला
जिसके बाद इस रिश्ते पर मुहर लग गई थी। पलाश मुच्छल और स्मृति पिछले कुछ समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इस बीच मंधाना ने एक बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने यह खुशखबरी खुद फैंस के साथ शेयर की है। लेकिन ये उनके बॉयफ्रेंड पलाश मुच्छल के बारे में नहीं है। दरअसल, स्मृति मंधाना के बॉक्स क्रिकेट की शुरुआत हो गई है, जिसकी घोषणा उन्होंने सोशल मीडिया पर की है।
स्मृति मंधाना ने किया ऐलान
बता दें कि स्मृति मंधाना का SM18 नाम से कैफे है, जिसमें क्रिकेट बॉक्स को बनाया गया है। स्मृति ने क्रिकेट के जुनूनी लोगों को उसमें खेलने और ट्रेनिंग करने के लिए बुलाया है। उनके कैफे और बॉक्स क्रिकेट की देखरेख उनके भाई श्रवण मंधाना के हाथों में होगी। सोशल मीडिया पर स्मृति मंधाना का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। अगर आप भी इस वीडियो को देखना चाहते हैं तो आप स्मृति मंधाना के इंस्टाग्राम स्टोरी पर जाकर इसे देख सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications