Smriti Mandhana को आखिर क्या हुआ? शादी टूटने के तीन महीने बाद फिर छलके आंसू, चुप्पी तोड़ बता दी कड़वी सच्चाई!
Smriti Mandhana Emotional Post: भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना ने एडिलेड ओवल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में 55 गेंदों पर 82 रनों की आतिशी पारी खेलकर भारत को सीरीज जिताने में अहम भूमिका निभाई। इस जीत के महज 24 घंटे बाद मंधाना ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर किया है, जिसने फैंस और खेल विशेषज्ञों का ध्यान अपनी ओर खींचने का काम किया है।
मंधाना ने बताई कड़वी सच्चाई (Smriti Mandhana Emotional Post)
स्मृति ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर खेल की दुनिया की एक कड़वी सच्चाई शेयर करते हुए लिखा कि खेल को आपकी भावनाओं की परवाह नहीं होती। यह एक कठोर सत्य है। उसे इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि आप थके हुए हैं, आप सबसे अच्छे खिलाड़ी हैं या सबसे नए। खेल केवल एक चीज देखता है कि आप उस दिन मैदान पर कैसे उतरते हैं और आपका प्रदर्शन कैसा है।

तीन महीने पहले टूट गई थी शादी
स्मृति का यह 'मिस्टीरियस' पोस्ट इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि पिछले कुछ समय से उनका निजी जीवन काफी कठिन दौर से गुजरा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, स्मृति और उनके पूर्व मंगेतर पलाश मुच्छल की नवंबर 2025 में होने वाली शादी रद्द हो गई थी। पारिवारिक स्वास्थ्य समस्याओं और कुछ व्यक्तिगत मतभेदों के चलते उन्होंने इस रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया था।
क्रिकेट को लेकर कही थी ये बात
एक हालिया इंटरव्यू में स्मृति ने स्वीकार किया था कि जब भी वे मानसिक रूप से परेशान होती हैं, क्रिकेट ही उनका मूड ठीक करने का एकमात्र जरिया बनता है। उन्होंने कहा था कि मैं बहुत साधारण इंसान हूं। लोग मुझे मैदान पर मेरे खेल से आंकते हैं, लेकिन मैं खुद को उस मेहनत से आंकती हूँ जो मैं पर्दे के पीछे करती हूं। जब भी मैं भारतीय जर्सी पहनती हूं, मेरी प्रेरणा चरम पर होती है।













Click it and Unblock the Notifications