Smriti Mandhana के Ex मंगेतर Palash Muchhal पर गिरी गाज, क्रिकेटर के दोस्त ने दर्ज कराई FIR
भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना के पूर्व मंगेतर और संगीतकार पलाश मुच्छल एक बड़े कानूनी विवाद में फंस गए हैं। मंधाना के दोस्त सांगली के रहने वाले सामाजिक कार्यकर्ता विज्ञान माने (Vignyan Mane) ने पलाश के खिलाफ धोखाधड़ी और एट्रोसिटी एक्ट (SC/ST Act) के तहत मामला दर्ज कराया है।
आरोप है कि पलाश ने फिल्म में निवेश के नाम पर लाखों रुपये हड़प लिए और पैसे मांगने पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए अपमानित किया। आइए विस्तार से जानतें हैं क्या है पूरा मामला...

निवेश के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी
सांगली के अभिनेता और निर्माता विज्ञान माने ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि पलाश मुच्छल ने उन्हें अपनी फिल्म 'नजरिया' में निवेश करने का लालच दिया था। माने का आरोप है कि उन्होंने पलाश को 25 लाख रुपये दिए थे, लेकिन फिल्म पूरी होने के बाद भी पलाश ने उनके पैसे वापस नहीं किए। बार-बार पैसे मांगने पर पलाश उन्हें टालते रहे।
जातिसूचक टिप्पणी और अपमान का आरोप
विज्ञान माने ने शिकायत में बताया है कि जब उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे, तो पलाश ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया।
उन्होंने कहा- 'मैं एक कानून का पालन करने वाला नागरिक हूं जो भारत के संविधान और कानून के शासन में दृढ़ विश्वास रखता है। 2024 में, पलाश मुच्छल ने मुझसे फिल्म प्रोजेक्ट में निवेश करने के बहाने 25 लाख रुपये लिए और मुझे अच्छे रिटर्न का आश्वासन दिया। हालांकि, फिल्म पूरी होने के बाद, बार-बार फॉलो-अप के बावजूद, वह पुनर्भुगतान में देरी करते रहे।'
माने ने आगे बताया कि 22 नवंबर, 2025 को सांगली में हुई एक मुलाकात के दौरान उन्हें पता चला कि उनके साथ धोखा हुआ है।
उन्होंने स्टेटमेंट में कहा, '22 नवंबर, 2025 को जब वह सांगली में थे, मैं अपने दोस्तों के साथ उनसे व्यक्तिगत रूप से मिला। इस बैठक के दौरान, हमें एहसास हुआ कि हमें धोखा दिया गया है। साथ ही, उन्होंने एक विशेष समुदाय के बारे में अत्यंत अपमानजनक और जातिवादी टिप्पणी की, जिसका विवरण मैंने अपनी एफआईआर में दिया है, क्योंकि उन्हें सार्वजनिक रूप से दोहराना उचित नहीं है।'
धमकी और मानसिक उत्पीड़न
शिकायतकर्ता का यह भी आरोप है कि पलाश ने पैसे लौटाने के बजाय उन्हें मुंबई के संपर्कों के जरिए शारीरिक नुकसान पहुंचाने की धमकी दी।
उन्होंने स्टेटमेंट में आग कहा कि, 'इसके बजाय, उन्होंने कथित तौर पर मुझे मुंबई में संपर्कों के माध्यम से शारीरिक नुकसान की धमकी दी, जिससे मुझे काफी मानसिक उत्पीड़न हुआ। मैंने इन सभी घटनाओं की सूचना पुलिस को दी है... जातिवादी टिप्पणियों ने मुझे गहराई से प्रभावित किया, और अपने दोस्तों के समर्थन से, मैंने कानूनी कार्रवाई करने का फैसला किया।'
पुलिस की कार्रवाई और कानूनी धाराएं
सांगली सिटी पुलिस ने इस मामले में पलाश मुच्छल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 351, 302 और 352 के साथ-साथ अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धारा 3(1)(R)(S) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस की टीमें आरोपी की गिरफ्तारी के लिए रवाना कर दी गई हैं और मामले की आगे की जांच जारी है।
स्मृति मंधाना और पलाश का रिश्ता
पलाश मुच्छल ने 2024 में फिल्म 'नजरिया' की शूटिंग पूरी की थी। पलाश और स्मृति मंधाना का विवाह 23 नवंबर, 2025 को सांगली में होने वाला था, लेकिन शादी से ठीक पहले दोनों की तबीयत बिगड़ने की खबरें आईं। इसके बाद 7 दिसंबर को दोनों ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी कि उनकी शादी रद्द कर दी गई है। अब इस कानूनी मामले ने पलाश की मुश्किलों को और बढ़ा दिया है। आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक, डिप्टी एसपी संदीप भगवत ने पुष्टि की कि शिकायत आधिकारिक तौर पर दर्ज हो गई है और मामले की जांच जारी है।














Click it and Unblock the Notifications