'मुझे नहीं लगता कि मैं प्यार', Smriti Mandhana का इमोशनल बयान! शादी टूटने पर पहली बार छलका दर्द?
Smriti Mandhana, Video Viral: भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार स्मृति मंधाना पिछले कुछ समय से सुर्खियों में बनी हुई हैं। सिंगर पलाश मुच्छल के साथ उनका रिश्ता अचानक टूटने के बाद मंधाना ने पहली बार अपनी शादी पर बात की है। मंधाना ने अपने जीवन की प्राथमिकताओं को स्पष्ट किया है, जिसने हर किसी का ध्यान खींचा है। फैंस लगातार मंधाना को लेकर कमेंट्स कर रहे हैं।
क्रिकेट से ज्यादा और किसी से प्यार नहीं (Smriti Mandhana, Video Viral)
हाल ही में हुए अमेजन संभव समिट में शादी रद्द होने के बाद मंधाना अपने इमोशंस पर खुलकर बोलीं। उनके शब्द सीधे और स्पष्ट थे। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि मैं क्रिकेट से ज़्यादा किसी और चीज से प्यार करती हूं। वह भारतीय जर्सी पहनना ही वह प्रेरणा है जो हमें आगे बढ़ाती है। आप अपनी सभी समस्याओं को एक तरफ रख देते हैं और वह विचार ही आपको जीवन पर ध्यान केंद्रित करने में मदद करता है।

स्मृति और पलाश की शादी के लिए उत्साहित थे फैंस
स्मृति और पलाश की शादी की खबर ने फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज पैदा किया था। पलाश द्वारा डी वाई पाटिल स्टेडियम में स्मृति को प्रपोज करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसने उनके नवंबर 23 को सांगली में होने वाले विवाह को एक 'स्पोर्टिंग-एंटरटेनमेंट' फेयरटेल जैसा बना दिया था। हालांकि, जिस सुबह शादी होनी थी, उसी दिन स्मृति के मैनेजर ने उनके पिता की अचानक बीमारी का हवाला देते हुए समारोह को अनिश्चित काल के लिए टालने की घोषणा की।
अचानक रद्द कर दी गई शादी
कुछ ही घंटों में पलाश मुंबई लौट आए और तनाव के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इसके बाद ऑनलाइन तरह-तरह की अफवाहों और अटकलों का बाजार गर्म हो गया। अंत में दोनों ने बयान जारी कर शादी को आधिकारिक रूप से रद्द करने की घोषणा की और निजता का अनुरोध किया। पलाश ने अपने इंस्टाग्राम से स्मृति के साथ सभी वायरल वीडियो, यहां तक कि प्रपोज़ल क्लिप भी हटा दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications