SL vs WI, Dream11 Today: आज के मैच की ये है सबसे धांसू ड्रीम XI टीम, रातोंरात किस्मत बदलने का मौका?

Sri Lanka vs West Indies 1st T20 Match: श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मैच आज, 13 अक्टूबर 2024 को खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से दांबुला के रंगीरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस रोमांचक मैच से पहले SL बनाम WI मैच की Dream11 टीम पर एक नजर डालते हैं।

श्रीलंका ने भारत के खिलाफ अपनी पिछली टी20 सीरीज 3-0 से गंवा दी थी। वे भारत के खिलाफ अंतिम टी20 मैच सुपर ओवर में हार गए थे। वे वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में भी अच्छा प्रदर्शन जारी रखना चाहेंगे, जिसने हाल ही में 2024 टी20 विश्व कप की उपविजेता दक्षिण अफ्रीकी टीम को हराया है।

Charith Asalanka

श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
श्रीलंका और वेस्टइंडीज के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में दोनों के बीच कांटे की टक्कर नजर आती है। इन दोनों टीमों ने कुल 15 आमने-सामने टेस्ट मैच खेले हैं। वेस्टइंडीज ने 7 मैच जीते हैं, जबकि श्रीलंका ने 8 मैच जीते हैं।

रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
दांबुला के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच हाई स्कोरिंग है। फैंस बल्लेबाजों से बाउंड्री के रूप में ढेर सारे रन की उम्मीद कर सकते हैं। स्पिनर कुछ विकेट ले सकते हैं। इस पिच पर आखिरी टी20 मैच श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच खेला गया था, जिसमें 11 विकेट के नुकसान पर कुल 415 रन बने थे।

श्रीलंका और वेस्टइंडीज मैच की ड्रीम-11 टीम

  • विकेटकीपर: कुसल मेंडिस, शाई होप
  • बल्लेबाज: ब्रैंडन किंग, पथुम निस्सांका
  • ऑलराउंडर: वानिंदु हसरंगा, कुसल मेंडिस, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेस, डुनिथ वेललेज
  • गेंदबाज: अल्जारी जोसेफ, मथीशा पथिराना
  • कप्तान: वानिंदु हसरंगा
  • उपकप्तान: रोमारियो शेफर्ड

वेस्टइंडीज टीम: एविन लुईस, आंद्रे फ्लेचर, ब्रैंडन किंग, शाई होप (विकेट कीपर), एलिक अथानाज़े, रोवमैन पॉवेल (कप्तान), रोस्टन चेस, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, फैबियन एलन, गुडाकेश मोटी, अल्जारी जोसेफ, शमर स्प्रिंगर, टेरेंस हिंड्स, शमर जोसेफ।

ये भी पढ़िए- IND vs BAN: दूर-दूर तक नहीं ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड! हाईएस्ट T20I टोटल में सबसे ऊपर है ये छोटी टीम

श्रीलंका टीम: पथुम निस्सांका, कुसल मेंडिस (विकेट कीपर), कुसल परेरा, दिनेश चांदीमल, भानुका राजपक्षे, वानिंदु हसरंगा, चरिथ असलांका (कप्तान), अविष्का फर्नांडो, डुनिथ वेललेज, कामिंडु मेंडिस, चामिंडु विक्रमसिंघे, महेश थीक्षाना, असिथा फर्नांडो, मथीशा पथिराना, बिनुरा फर्नांडो, जेफरी वेंडरसे, नुवान तुषारा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+