SL vs PAK: वापसी करते हुए शाहीन अफरीदी ने कहर बरपाया, श्रीलंका को धनंजय डी सिल्वा ने बचाया

SL vs PAK, 1st Test: श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच पहले टेस्ट मैच के साथ ही दोनों टीमों का वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का तीसरा चक्र शूरू हो गया। पहले दिन के खेल में पाकिस्तानी टीम ने बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। हालांकि बाद में श्रीलंकाई टीम संभलने में कामयाब रही। स्टंप्स तक श्रीलंका ने 6 विकेट पर 242 रनों का स्कोर बनाया।

श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया लेकिन शाहीन अफरीदी ने उनको पहला झटका दिया। मदुशंका को अफरीदी ने 4 रन के निजी स्कोर पर आउट कर दिया। कुसल मेंडिस भी उम्मीदों पर खरा नहीं उतरे और 12 रन के निजी स्कोर पर आउट हुए।

SL vs PAK

करुणारत्ने अच्छी शुरुआत करने में सफल रहे थे लेकिन वह भी अपना संयम खो बैठे, करुणारत्ने को अफरीदी ने 29 रन के निजी स्कोर पर आउट कर दिया। उनके बाद दिनेश चाँडीमल 1 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। इस तरह श्रीलंकाई टीम मुश्किल स्थिति में थी।

मैथ्यूज और धनंजय डी सिल्वा ने श्रीलंकाई टीम को कठिन समय में सम्भाल लिया। दोनों ने मिलकर शतकीय भागीदारी की। मैथ्यूज 64 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद समरविक्रमा ने भी अच्छी बैटिंग की। वह 36 रन बनाकर आउट हो गए। गीले आउटफील्ड के कारण खेल को रोकना भी पड़ा।

धनंजय डी सिल्वा ने संयम से बैटिंग की और नाबाद 94 रन बनाए। दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका का स्कोर 6 विकेट पर 242 रन था। शाहीन अफरीदी ने वापसी करते हुए धमाका कर दिया। वह 3 विकेट लेने में सफल रहे। टेस्ट क्रिकेट में अफरीदी ने अपने 100 विकेट भी पूरे किये। अब दूसरे दिन का खेल दिलचस्प रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+