SL vs PAK, 1st Test: पाकिस्तान ने श्रीलंका को चार विकेट से हराया, सलमान ने छक्का जड़ टीम को दिलई जीत
Sri Lanka vs Pakistan, 1st Test Highlights: श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच में खेली जा रही 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच को पाकिस्तान ने अपने नाम किया। पाकिस्तान के ऑलराउंडर बल्लेबाज आगा सलमान ने छक्का जड़कर टीम को जीत दिलाने में कामयाबी हासिल की। इस जीत के साथ पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में बढ़त बना ली है।
पाकिस्तान का शानदार प्रदर्शन: श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान की इस जीत से टीम का मनोबल बढ़ा होगा। पहले टेस्ट में पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया। पहली पारी में एक समय पर पाकिस्तान की टीम ने 101 के स्कोर पर ही पांच विकेट गंवा दिए थे। लेकिन यहां टीम के लो मिडल ऑर्डर बल्लेबाज ने मोर्चा संभाला और श्रीलंका के खिलाफ बढ़त हासिल कर ली।

सऊद शकील रहे मैच के हीरो: पाकिस्तान की इस जीत में सबसे बड़ा योगदान सऊद शकील का रहा। श्रीलंका की सरजमीं पर दोहरा शतक लगाकर उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम जोड़ लिए। श्रीलंका में जाकर टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले शकील पाकिस्तान के पहले बल्लेबाज हैं। शकील ने पाकिस्तान के लिए टेस्ट में सिर्फ 11 पारियां खेली हैं और इस दौरान उन्होंने टीम के लिए कई बड़ी पारियां खेली हैं।
इमाम ने जड़ा अर्धशतक: गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पांचवें दिन पाकिस्तान को जीत के लिए 83 रनों की जरूरत थी। पाकिस्तान के पास 7 विकेट बचे हुए थे। दूसरी पारी में इमाम-उल-हक ने टीम के लिए सबसे अधिक नाबाद 50 रनों की पारी खेली। पहला मैच जीतने के बाद अब पाकिस्तान की नजरें दूसरे मुकाबले को अपने नाम करने की होगी।
श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन: दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), निशान मदुष्का, कुसल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजय डी सिल्वा, दिनेश चंडीमल, सदीरा समरविक्रमा (विकेटकीपर), रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, विश्व फर्नांडो, कसुन राजिथा।
पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन: अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, शान मसूद, बाबर आजम (कप्तान), सऊद शकील, सरफराज अहमद (विकेटकीपर), आगा सलमान, नौमान अली, अबरार अहमद, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह।












Click it and Unblock the Notifications