SL vs AFG: 6,6,6,6,6..., Mohammad Nabi ने एक ओवर में जड़े लगातार 5 छक्के, बनाया धांसू रिकॉर्ड

SL vs AFG Mohammad Nabi: एशिया कप 2025 का 11वां मुकाबला अबू धाबी में श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है। टॉस जीतकर अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 169 रन बनाए। टीम की ओर से मोहम्मद नबी ने आखिरी ओवर में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए लगातार 5 छक्के जड़कर मैच का रोमांच बढ़ा दिया। नबी की इस पारी ने अफगानिस्तान का स्कोर सम्मानजनक बना दिया।

मोहम्मद नबी ने बनाया गजब का रिकॉर्ड (SL vs AFG Mohammad Nabi)

अफगानिस्तान क्रिकेट के दिग्गज ऑलराउंडर मोहम्मद नबी ने अपने नाम एक और बड़ा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 6000 रन बनाने वाले अफगानिस्तान के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने यह ऐतिहासिक उपलब्धि एशिया कप 2025 में श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे मैच के दौरान हासिल की। नबी को यह रिकॉर्ड बनाने के लिए सिर्फ 3 रन की जरूरत थी। उन्होंने श्रीलंका के पूर्व कप्तान दसुन शनाका की गेंद पर एक रन लेकर यह कारनामा अपने 315वें अंतरराष्ट्रीय मैच में किया।

SL vs AFG 1

मोहम्मद नबी का दमदार करियर

मोहम्मद नबी ने अब तक 315 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 6000 रन बनाए हैं। उनके इस रिकॉर्ड में तीन टेस्ट मैचों में 33 रन, 173 वनडे में 3667 रन और 139 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 2300 रन शामिल हैं। वह टी20 में अफगानिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं और वनडे में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि अफगानिस्तान ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा है और नबी ने टीम को शुरुआती दिनों से ही संभाला है।

अफगानिस्तान के लिए अहम खिलाड़ी हैं नबी

उन्होंने अपने अनुभव और प्रतिभा से टीम को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई है। उनके बाद अफगानिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में रहमत शाह (4948 रन), मोहम्मद शहजाद (4844 रन) और अस्गर अफगान (4246 रन) शामिल हैं। श्रीलंका के खिलाफ यह मैच अफगानिस्तान के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। ग्रुप बी में राशिद खान की अगुवाई वाली टीम को सुपर फोर में जगह बनाने के लिए हर हाल में यह मैच जीतना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+