SL vs AFG, Toss: अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, धोनी के धुरंधर ने किया डेब्यू, जानें प्लेइंग 11
Sri Lanka vs Afghanistan, 1st ODI: अफगानिस्तान और श्रीलंका दोनों की कोशिश वनडे सीरीज का आगाज जीत के साथ करने की होगी।

SL vs AFG, 1st ODI, Afghanistan tour of Sri Lanka, 2023: अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने श्रीलंका के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। श्रीलंका की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर बनाना चाहेगी। श्रीलंका की ओर से चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने वाले मथीसा पथिराना को डेब्यू करने का मौका मिला है।
वर्ल्ड कप के लिहाज से जरूरी सीरीज: श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की यह वनडे सीरीज वर्ल्ड कप के लिहाज से काफी अहम है। श्रीलंका की टीम वर्ल्ड कप के लिए सीधे क्वालीफाई नहीं कर पाई है। ऐसे में श्रीलंका की कोशिश अफगानिस्तान के खिलाफ जीत हासिल कर अपनी स्थिति को मजबूत करने की होगी। श्रीलंका को इसके बाद वर्ल्ड कप के क्वालीफायर मैच भी खेलने हैं।
अफगानिस्तान के पास मैच विनर खिलाड़ी: अफगानिस्तान की टीम पिछले कुछ समय में काफी बदल गई है। राशिद खान और नूर अहमद की जोड़ी ने गुजरात के लिए आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया था। ऐसे में अब वह श्रीलंका के खिलाफ भी अपनी लय़ को बरकरार रखना चाहेंगे। नवीन उल हक का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा है। ऐसे में श्रीलंकाई बल्लेबाजों के सामने अफगानिस्तान की कड़ी चुनौती होगी।
लाइव मैच देखना है बेहद आसान: अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज को भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क, सोनी स्पोर्ट्स टेन 5 और सोनी स्पोर्ट्स टेन 5 एचडी पर देखा जा सकता है। वहीं श्रीलंका में यह मुकाबला सियाथा टीवी, श्रीलंका क्रिकेट यूट्यूब चैनल और एसएलबीसी पर प्रसारित किया जाएगा। जबकि यूएसए में विलो टीवी पर मैच का मजा उठाया जा सकता है।
श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन: पाथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), एंजेलो मैथ्यूज, दासुन शनाका (कप्तान), चरिथ असलंका, धनंजया डी सिल्वा, दुशान हेमंथा, कसुन राजिथा, मथीशा पथिराना, लाहिरू कुमारा।
अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमत शाह, रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम ज़द्रन,नजीबुल्लाह ज़द्रन, मोहम्मद नबी, अज़मतुल्लाह उमरज़ई, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फ़ज़लहक फ़ारूक़ी, फ़रीद अहमद मलिक।












Click it and Unblock the Notifications