कार्तिक को WC में शामिल करने की उठी मांग, महान क्रिकेटर ने गिनाए फायदे

नई दिल्ली । आईपीएल 2022 के खत्म होते ही ऑस्ट्रेलिया में होने जा रहे आईसीसी टी20 विश्व कप के चर्चे शुरू हो जाएंगे। काैन सी टीम कैसी होनी चाहिए, इसके लिए पूर्व दिग्गज राय देते दिखेंगे तो वहीं अभी से ही दिनेश कार्तिक को भारतीय टीम में फिर से शामिल करने की मांग उठ पड़ी है। कार्तिक राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए जबरदस्त खेल रहे हैं, जिनमें 36 की उम्र में भी एक युवा बल्लेबाज जैसा खेल देखने को मिल रहा है। इस बीच न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर साइमन डोल ने भी यह माना है कि भारतीय टीम को आगामी टी20 विश्व कप के लिए कार्तिक को शामिल करना चाहिए।

यह भी पढ़ें- ये 4 खिलाड़ी कर सकते हैं टीम इंडिया में वापसी, IPL में मचा रहे धमाल

गिनाए फायदे

गिनाए फायदे

डोल ने स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए कहा कि कार्तिक बैकअप बल्लेबाज के रूप में ऑस्ट्रेलिया जा सकते हैं। उन्होंने कहा, "मैं सोच रहा था कि इस साल दिनेश कार्तिक को ऑस्ट्रेलिया जाना चाहिए। भारत को बैकअप कीपर के रूप में ऋषभ पंत और केएल राहुल मिले हैं। ऐसे में आप कार्तिक को बताैर विकेटकीपर वहां नहीं ले सकते। लेकिन हो सकता है कि वह अब एक बैकअप बल्लेबाज के रूप में उन्हें टीम में शामिल किया जाए। वह नंबर 6 या 7 पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। यहां तक ​​कि नंबर 5 पर भी खेल सकते हैं। वह इस समय इतना अच्छा और इतने आत्मविश्वास के साथ खेल रहे हैं कि टीम फायदे में ही रहेगी।"

बताया अन्य बल्लेबाजों और कार्तिक के बीच का अंतर

बताया अन्य बल्लेबाजों और कार्तिक के बीच का अंतर

ऐसा भी कहा जा रहा है कि राहुल तेवतिया भी टी20 विश्व कप के लिए चुने जा सकते हैं, लेकिन डोल ने कार्तिक को ही पहल दी। डोल से सवाल किया गया कि राहुल-कार्तिक में क्या अंतर है तो उन्होंने कहा, "राहुल तेवतिया के लिए शब्द कम हैं। लेकिन कार्तिक वहीं है। जब उनकी टीम मुश्किल में होती है, तो उनके पास खेलने के लिए सभी कौशल होते हैं और साथ ही बाउंड्री भी ढूंढते हैं। मुझे लगता है कि मौजूदा समय में कुछ अन्य बल्लेबाजों और कार्तिक के बीच यही अंतर है।''

2019 विश्व कप में खेले थे कार्तिक

2019 विश्व कप में खेले थे कार्तिक

कार्तिक का करियर उतार-चढ़ाव में रहा क्योंकि उन्हें महेंद्र सिंह धोनी के चलते बाहर रहना पड़ा। धोनी की गैरमाैजूदगी में ही उन्हें खेलने का माैका मिलता था। वहीं आईपीएल के दम पर उन्हें 2019 वनडे विश्व कप में चुना गया था। उन्होंने आखिरी मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल के रूप में खेला था, जहां टीम हार गई थी। उसके बाद कार्तिक को माैका नहीं मिला और इस तरह उन्होंने कमेंट्री के साथ अपना कार्यकाल शुरू कर दिया। लेकिन आईपीएल 2022 से पहले, उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 5.50 करोड़ की कीमत पर चुना था। आरसीबी ने अब तक जो छह मैच खेले हैं उनमें कार्तिक सभी मैचों में बल्ले से चमके हैं और पांच मौकों पर नाबाद रहे हैं। इस सीजन का उनका सर्वोच्च स्कोर हाल ही में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आया, जहां 34 गेंदों में नाबाद 66 रन बनाकर टीम को जीत दिलाने का काम किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+