ये 4 खिलाड़ी कर सकते हैं टीम इंडिया में वापसी, IPL में मचा रहे धमाल

IPL 2022

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 2022 सीजन में ना सिर्फ नए सितारों द्वारा शानदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है, बल्कि वो खिलाड़ी भी खूब मनोरंजन करवा रहे हैं जो अपनी राष्ट्रीय टीम से जगह गंवा बैठे हैं। अभी तक कई मैच बेहद रोमांचक देखने को मिले हैं, जिन्हें पुराने खिलाड़ियों ने भी मजेदार बनाया। आईसीसी टी20 विश्व कप इस साल अक्तूबर-नवंबर में खेला जाएगा। इसलिए कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं जो भारतीय टीम में वापसी कर सकते हैं। आइए जानें उन 4 खिलाड़ियों के बारे में जो टीम इंडिया में धमाल मचा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- वसीम जाफर ने चुने वो 11 खिलाड़ी, जिन्हें बहुत अधिक दर्जा नहीं दिया गया

1. कुलदीप यादव

1. कुलदीप यादव

चाइनामैन कुलदीप यादव एक समय भारतीय टीम के अहम खिलाड़ी थे, लेकिन पिछले कुछ महीनों से वह टीम से बाहर चल रहे हैं। वहीं आईपीएल 2022 में तो कोलकाता नाइट राइडर्स ने उनको किसी भी मैच में खेलने का मौका नहीं दिया था,लेकिन आईपीएल 2022 के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें अपनी टीम में शामिल कर उन्हें मैदान पर रंग बिखेरने का खुला मंच दिया। कुलदीप ने 5 मैचों में 11 विकेट लेकर आलोचकों को जवाब दे दिया है। वह पर्पल कैप की रेस में हैं। उनके प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें भारतीय टीम में मौका मिल सकता है।

2. दिनेश कार्तिक

2. दिनेश कार्तिक

अगर किसी ने सबसे ज्यादा फैंस को चाैंकाया है तो वो हैं विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक। 36 साल के हो चुके कार्तिक ने इस बार आरसीबी के लिए वैसा खेल दिखाना शुरू किया है जैसा कि एबी डिविलियर्स दिखाते थे। कार्तिक 360 डिग्री का खेल खेलते दिख रहे हैं। वह अब तक 6 मैचों में 197 के औसत और लगभग 209 के तेज स्ट्राइक रेट से 197 रन बना चुके हैं। इसमें उनका एक अर्धशतक भी शामिल है। रोचक बात यह भी रही है कि वह 6 में से 5 मैचों में नाबाद हैं। उन्होंने नाबाद 32 (14 गेंद), 14 नाबाद (7 गेंद), 44 नाबाद (23 गेंद), 7 नाबाद (2 गेंद), 34 नाबाद (14 गेंद), 66 नाबाद (34 गेंद) रन बनाए हैं। अब वह एक अच्छे फिनिशर के तौर पर नजर आ रहे हैं। कार्तिक को आईसीसी टी20 विश्व कप में देखने की इच्छा अब कई पूर्व दिग्गज भी दिखा चुके हैं।

3. उमेश यादव

3. उमेश यादव

तेज गेंदबाज उमेश यादव पिछले कुछ समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं, लेकिन सीजन-15 में केकेआर के लिए शानदार प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने अब तक खेले 6 मैचों में 10 विकेट ले लिए हैं। फिलहाल इनकी इकॉनमी रेट भी 6.7 है। उन्होंने पारी के शुरुआती ओवरों में विकेट लेकर अपनी काबिलियत दिखाई है। अगर उनकी टीम में वापसी होती है तो हैरानी नहीं होगी, क्योंकि वह अनुभवी गेंदबाज हैं।

4. हार्दिक पांड्या

4. हार्दिक पांड्या

गुजरात टाइटंस के लिए कप्तानी कर रहे हार्दिक पांड्या ने वापसी की दावेदारी ठोक दी है। वह एक ऑलराउंडर के रूप में भी सफल हैं, साथ ही बताैर कप्तान भी। पिछले कुछ महीनों में उनकी गेंदबाजी ने उनकी फिटनेस पर सवालिया निशान खड़ा किया था, लेकिन आईपीएल 2022 में उन्होंने साबित कर दिया है कि वह पूरी तरह से फिट हैं, साथ ही गेंदबाजी करने के लिए भी तैयार हैं। हार्दिक ने 5 मैचों में 76 की औसत से 228 रन बनाए हैं, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट भी लिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+