शुभमन गिल ने नंबर 1 बल्लेबाज बनकर दिया ये रिएक्शन, जानें 3 शब्दों में क्या प्रतिक्रिया दी जो हो गई वायरल

Shubman Gill: वर्ल्ड कप में भारतीय ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल का प्रदर्शन ठीक-ठाक ही रहा है। वह अपने बेहतरीन प्रदर्शन के कारण ताजा आईसीसी रैंकिंग में नम्बर एक का ताज हासिल करने में सफल रहे हैं। गिल ने पाकिस्तानी कप्तान बाबर आज़म को नम्बर एक की कुर्सी से नीचे उतार दिया।

गिल अब 830 रेटिंग पॉइंट्स के साथ एक नम्बर पर आ गए हैं और वह बाबर आज़म से छहरेटिंग पॉइंट्स आगे हैं। इस तरह गिल ने अपने नाम का डंका बजा दिया। टॉप दस में भारतीय टीम के 3 खिलाड़ी शामिल हैं। रोहित शर्मा और विराट कोहली का नाम भी है।

gill

अपने इन्स्टाग्राम पर गिल ने प्रतिक्रिया दी है। नम्बर एक बनने के बाद उन्होंने Numero Uno लिखा। इसके अलावा उन्होंने सभी का आभार भी जताया। उनका यह रिएक्शन काफी वायरल हो गया है। नुमेरो उनो का मतलब नम्बर वन होता है। गिल ने भी नम्बर वन बनने के बाद इसका इस्तेमाल किया है। यह एक इतालवी शब्द है, जिसे नम्बर वन के लिए उपयोग में लिया जाता है।

गिल का यह रिएक्शन सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो गया। उन्होंने महज तीन शब्दों में ही अपनी बात समझा दी और फैन्स ने इसे तुरंत वायरल कर दिया। आईसीसी रैंकिंग में पिछले कुछ समय से गिल और बाबर आज़म के रेटिंग पॉइंट्स में अंतर आ रहा था और अंततः गिल ऊपर आने में सफल रहे।

गेंदबाजों की रैंकिंग में भी भारतीय टीम ने तगड़ा काम किया है। टीम इंडिया के लिए सिराज वहां नम्बर एक का ताज संभाले हुए हैं। उनके पीछे केशव महाराज, जैम्पा और कुलदीप यादव जैसे नाम हैं। टॉप पांच में शाहीन अफरीदी का नाम भी शामिल है। बुमराह का नाम आठवें स्थान पर है, वहीँ शमी भी दसवें नम्बर पर हैं। टॉप दस में भारत के तीन गेंदबाजों का नाम है। ऑल राउंडरों की रैंकिंग में भारत का एक भी खिलाड़ी टॉप 5 में नहीं है। जडेजा दसवें स्थान पर हैं। हार्दिक पांड्या लिस्ट से बाहर हो गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+