'मैं गेंद को जोर से हिट कर रहा हूं, मेरा विश्वास करो', युवा बल्लेबाज है लय में

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग का 16वां मैच पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच देखने को मिला, जिसने फैंस का भरपूर मनोरंजन करवाया। मैच का फैसला अंतिम गेंद पर हुआ, जब राहुल तेवतिया ने छक्का लगाते हुए गुजरात को जीत दिला दी। शुभमन गिल ने भी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई जो शतक पूरा करने से महज 4 रनों से चूक गए थे। उनके शानदार खेल के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं युवा बल्लेबाज शुबमन ने जीत में अहम रोल निभाने पर बयान देते हुए कहा कि वे कम गेंदों का सामना कर ज्यादा प्रभाव छोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।
मैच के बाद गुजरात के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने कहा, ''स्कोरबोर्ड को सही चलाए रखना महत्वपूर्ण है। खराब गेंदों पर रन बनाना जरूरी है क्योंकि यह आउटफील्ड तेज थी। यह उन दिनों में से एक था जब मैं गेंद को अच्छी तरह से हिट कर रहा था और साथ ही गैप भी ढूंढ रहा था। मैं गेंद को जोर से हिट कर रहा हूं, मेरा विश्वास करो। मैं मैदान पर गेंदबाडों को कड़ी टक्कर देने के लिए अपने स्तर पर पूरी कोशिश कर रहा हूं, हो सकता है कि यह उस तरह से न दिखे।''
यह भी पढ़ें- IPL 2022 : 16 मैच हुए खत्म, ऐसा है प्वाइंट टेबल, जानिए किसके पास है ऑरेंज कैप
शुबमन ने आगे कहा, '' एक ओपनर के तौर पर मुझे सही बल्लेबाजी करनी होती है, ताकि जो बाद में बड़े हिटर आएं, उनके लिए अंत में खेलना आसान हो जाए। नेट्स में न सोचने के बजाय, मैं कोशिश करता हूं और काम करता हूं और जितना हो सके अपनी डॉट बॉल को कम करता हूं। अभी जीत मनाने का टाइम नहीं है क्योंकि हमें होटल तक पहुंचने में एक घंटा लगता है।''

मैच की बात करें तो हार्दिक ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए लियाम लिविंगस्टोन के अर्धशतक की मदद से 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 189 रन बनाए। गुजरात की ओर से गेंदबाजी में राशिद खान ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए। गुजरात ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 190 रन बनाकर मैच को 6 विकेट से जीत लिया। तेवतिया ने अंतिम दो गेंदों में लगातार दो छक्के लगाकर टीम को जीत दिला दी।












Click it and Unblock the Notifications