India vs England 2nd Test: शुभमन गिल ने जड़ा टेस्ट करियर का तीसरा शतक, अपने नाम की ये बड़ी उपलब्धि

India vs England 2nd Test: भारत बनाम इंग्लैंड के बीच 5 मैच की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला विशाखापट्टनम में खेला जा रहा है। टेस्ट का तीसरा दिन टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल के नाम रहा। गिल ने विशाखापत्तनम में इंग्लैंड के खिलाफ 132 गेंदों पर 11 चौके और दो छक्के की मदद से अपना शतक पूरा कर लिया है।

शुभमन गिल ने की शानदार वापसी
भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल अपने खराब फॉर्म को लेकर अलोचकों के निशाने पर आ गए थे। गिल टेस्ट की पिछली 12 पारियों में एक भी अर्धशतक नहीं बना सके थे। नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए उनका रिकॉर्ड बेहद खराब रहा, लेकिन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन शानदार शतक लगाकर कमाल की वापसी की है।

Shubman Gill

तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए पहला शतक जड़ा
गिल ने नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए पहली बार शतक जड़ा है, इसके साथ ही उन्होंने अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि भी दर्ज करा ली है। दरअसल, सात साल बाद नंबर तीन के बल्लेबाज ने भारत में बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा है। इससे पहले साल 2017 में चेतेश्वर पुजारा ने यह कारनामा किया था।

भारत ने तीसरे दिन अब तक चार विकेट खो दिए हैं। कप्तान रोहित शर्मा (13) और यशस्वी जायसवाल (17) सस्ते में आउट हो गए, जबकि श्रेयस अय्यर (29) और रजत पाटीदार (9) ने भी टीम को निराश किया। ऐसे में शुभमन गिल ने अक्षर पटेल के साथ टीम इंडिया की कमान संभाली हुई है। भारत की नजर आज अपनी लीड को 400 के पार पहुंचाने पर होगी। फिलहाल, अक्षर पटेल अपने अर्धशतक के करीब है, जबकि गिल ने अपना शतक पूरा कर लिया है।

भारत बनाम इंग्लैंड प्लेइंग-11
भारत: यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, रजत पाटीदार, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मुकेश कुमार।

ये भी पढ़ें- Yashasvi Jaiswal की डबल सेंचुरी में पिता का बड़ा योगदान, मैदान पर उतरने से पहले बेटे को दिया था ये खास संदेश

इंग्लैंड: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फॉक्स (विकेटकीपर), रेहान अहमद, टॉम हार्टले, शोएब बशीर, जेम्स एंडरसन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+