न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में कौन होंगे भारत के टॉप 4 बल्लेबाज? कप्तान शुभमन गिल ने किया खुलासा

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भारतीय टीम किस रणनीति के साथ मैदान पर उतरेगी, इसे लेकर कप्तान शुभमन गिल ने तस्वीर साफ कर दी है। पांच मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 4 नवंबर को ऑकलैंड में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले गिल ने टीम की बल्लेबाजी योजना का खुलासा किया है।

उन्होंने साफ कर दिया कि भारत के टॉप चार बल्लेबाज तय हैं, लेकिन मध्यक्रम में परिस्थितियों के हिसाब से बदलाव देखने को मिल सकता है। खासतौर पर पांचवें और छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ियों को लेकर टीम लचीला रुख अपनाएगी।

Shubman Gill

गिल के मुताबिक वह खुद, रोहित शर्मा, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर टॉप चार में बल्लेबाजी करेंगे। वहीं केएल राहुल और अक्षर पटेल को मैच की स्थिति के अनुसार अलग-अलग क्रम पर भेजा जा सकता है।

प्रेस वार्ता में गिल ने बताई योजना

सीरीज के पहले मुकाबले से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में गिल ने कहा कि टीम पांचवें और छठे नंबर पर फ्लोटिंग अप्रोच अपनाएगी। उन्होंने बताया कि शीर्ष चार बल्लेबाजों में सभी दाएं हाथ के हैं, इसलिए अगर बाएं हाथ के बल्लेबाज की जरूरत महसूस होती है तो अक्षर पटेल को ऊपर भेजा जा सकता है। इसके अलावा केएल राहुल भी परिस्थितियों के अनुसार बल्लेबाजी क्रम में ऊपर आ सकते हैं।

क्यों अपनाएंगे फ्लोटिंग अप्रोच?

गिल ने कहा कि हम पांचवें और छठे नंबर के लिए फ्लोटिंग अप्रोच रखेंगे। हमारे शीर्ष चार बल्लेबाज तय हैं और सभी दाएं हाथ के हैं। इसलिए अगर बाएं हाथ के बल्लेबाज की जरूरत होगी तो अक्षर भाई ऊपर आएंगे। मैच की स्थिति के हिसाब से केएल भाई भी ऊपर आ सकते हैं। कॉम्बिनेशन के हिसाब से इन दोनों ओ ऊपर-नीचे किया जा सकता है।

गर्दन की परेशानी पर गिल ने दिया अपडेट

भारतीय कप्तान ने अपनी फिटनेस को लेकर भी स्थिति स्पष्ट की। पिछले कुछ समय से उन्हें गर्दन में परेशानी की शिकायत रही थी, लेकिन गिल ने कहा कि सीरीज से पहले उन्हें किसी तरह की दिक्कत नहीं हुई है। उन्होंने अभ्यास के दौरान करीब डेढ़ घंटे तक बल्लेबाजी की और बिना परेशानी के फील्डिंग भी की।

पहले तीन वनडे में गिल, आखिरी दो में अय्यर कप्तान

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज में गिल शुरुआती तीन मुकाबलों में टीम की कप्तानी करेंगे। इसके बाद टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए उन्हें वनडे टीम से रिलीज कर दिया जाएगा। अंतिम दो मुकाबलों में उपकप्तान श्रेयस अय्यर भारतीय टीम की कमान संभालेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+