Shubman Gill: शुभमन और सारा तेंदुलकर में कौन ज्यादा अमीर? दोनों की नेटवर्थ में रात-दिन का अंतर
Shubman Gill and Sara Tendulkar: सारा तेंदुलकर और शुभमन गिल के बीच अफेयर की खबरें काफी आती रही हैं और अब भी जारी है लेकिन पुष्टि कभी नहीं हो पाई। गिल और सारा के बीच कुछ चल रहा है या नहीं चल रहा, इसके बारे में सिर्फ रिपोर्ट्स और कयास ही देखने को मिलते हैं।
कुछ मौके ऐसे भी आए हैं, जब शुभमन गिल का नाम सारा अली खान से भी जुड़ा है। इन सबके बीच गिल अपना पूरा ध्यान क्रिकेट पर ही लगाते हुए दिखे हैं और सफल भी रहे हैं। हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज के दौरान शुभमन गिल के बल्ले से जमकर रन निकले थे।

सारा तेंदुलकर कई मौकों पर स्टेडियम में देखी गई हैं। हाल ही में वह ऑस्ट्रेलिया भी गई थीं, उस समय टीम इंडिया की टेस्ट सीरीज वहां चल रही थी। इन सबके बीच ऐसा कुछ नहीं दिखा, जिसके ऊपर चर्चाओं का बाजार गर्म हो। गिल और सारा की उम्र में फर्क है, उसी तरह नेटवर्थ में भी अंतर है।
Shubman Gill आईपीएल से करोड़ों कमाते हैं
आईपीएल में गुजरात टाइटंस ने शुभमन गिल को काफी बड़ी राशि में साइन किया है। वह टीम के कप्तान हैं और 16 करोड़ 50 लाख में रिटेन हुए हैं। इसके अलावा बीसीसीआई के ग्रेड ए अनुबंध से भी उनको पैसा मिलता है। इसके अलावा टाटा कैपिटल, सीएट टायर्स जैसे ब्रांड्स का प्रचार भी वह करते हैं।
Shubman Gill के पास प्रोपर्टी
पंजाब के फिरोजपुर में गिल का बड़ा आलीशान घर है, इसके अलावा देश के अन्य हिस्सों में भी उनका पास प्रोपर्टी है। रेंज रोवर और महिंद्रा थार जैसी कारों का बेड़ा रखने वाले शुभमन गिल की कुल सम्पत्ति 32 करोड़ से ज्यादा की बताई जाती है। यह कम-ज्यादा हो सकती है।
Sara Tendulkar की सम्पत्ति?
सचिन तेंदुलकर की बेटी होने के बाद भी सारा ने खुद का नाम बनाने का पूरा प्रयास किया है और 28 साल की उम्र में अपना बिजनेस भी चलाती हैं। हालांकि उनकी नेट वर्थ उतनी नहीं है लेकिन एक करोड़ से ज्यादा राशि की मालकिन तो वह हैं। सारा अपने पिता सचिन तेंदुलकर के फाउंडेशन में काम करती हैं। उन्होंने लन्दन से मास्टर्स किया है और कई बार सोशल मीडिया पर ब्रांड्स प्रमोशन भी करती हैं।












Click it and Unblock the Notifications