'कभी-कभी बहुत सारी,' अंपायर के साथ तीखी नोकझोंक पर Shubman Gill ने तोड़ी चुप्पी, खुलकर रखी अपनी बात
गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अहमदाबाद में खेले गए मुकाबले के दौरान अंपायर के साथ हुई गर्मागर्मी पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। एक DRS कॉल को लेकर हुए विवाद ने माहौल गर्म कर दिया था, और अब गिल ने इस घटना पर खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
SRH की पारी के 14वें ओवर में जब अभिषेक शर्मा के पैड पर बॉल लगी, तो गुजरात ने जोरदार LBW की अपील की। अंपायर ने इसे नकार दिया और गिल ने DRS का सहारा लिया। हालांकि, रिप्ले में बॉल पिचिंग क्लियर नहीं हुई और 'अंपायर कॉल' के आधार पर बल्लेबाज को नॉट आउट करार दिया गया।

तीखी नोकझोंक पर शुभमन गिल ने तोड़ी चुप्पी
इस फैसले से नाराज दिखे गिल ने अंपायर से तीखी बहस की, जिसे खुद अभिषेक शर्मा ने आकर शांत कराया। गिल ने मैच के बाद प्रेजेंटेशन में कहा कि, 'मेरे और अंपायर के बीच थोड़ी चर्चा हुई। कभी-कभी इसमें बहुत सारी भावनाएं शामिल होती हैं और जब आप अपना 110 प्रतिशत देते हैं, तो कुछ भावनाएं होना लाजिमी है।'
गिल के जोश के पल को छोड़कर पूरा मामला एकतरफा रहा। जीटी ने टॉप ऑर्डर द्वारा किए गए प्रदर्शन की बदौलत 224/6 का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर स्पष्ट रूप से स्ट्राइक रोटेट करने और किसी भी डिलीवरी को बर्बाद नहीं होने देने के इरादे से थे।
एक पारी में सबसे कम डॉट बॉल
जीटी ने सिर्फ 22 डॉट बॉल खेलीं, जो आईपीएल की एक पारी में सबसे कम डॉट बॉल में से एक है। जीटी के कप्तान ने स्वीकार किया कि उनके पास कोई खास योजना नहीं थी, लेकिन तीनों के बीच आपसी समझ थी।
शुभमन गिल ने बताया कैसे बढ़ाया स्कोरबोर्ड
उन्होंने कहा कि, 'निश्चित रूप से मैंने इसकी योजना नहीं बनाई थी (20 ओवर में सिर्फ़ 22 डॉट बॉल खेलने की)। एकमात्र बातचीत यह थी कि चलो अब तक जो खेल खेलते आए हैं, उसे खेलने की कोशिश करें। काली मिट्टी की पिच पर छक्के लगाना आसान नहीं है, लेकिन जिस तरह से साई, जोस और मैं खेलते हैं, मुझे लगता है कि हमें समझ है कि स्कोरबोर्ड को कैसे आगे बढ़ाना है।'
उन्होंने कहा कि, 'मुझे नहीं लगता कि हमने कभी ऐसी बातचीत की है कि हममें से किसी एक को वहां होना चाहिए। हम सभी रन बनाने के लिए उत्सुक और भूखे हैं और टीम के लिए सबसे अच्छा करते हैं।'
गुजरात का बेदाग रिकॉर्ड
इस मुक़ाबले में जीटी ने अपने घरेलू मैदान में 200 से ज़्यादा के लक्ष्य का बचाव करने का अपना बेदाग रिकॉर्ड बनाए रखा। गुजरात की सनराइजर्स के खिलाफ़ 38 रन की जीत सुदर्शन (48) और गिल (76) की शुरुआती धमाकेदार पारियों की बदौलत हुई, जिसमें बटलर की 64 (37) रन की शानदार पारी भी शामिल थी।
200+ टारगेट डिफेंड करने का परफेक्ट रिकॉर्ड बरकरार
224/6 का स्कोर बनाने के बाद गुजरात टाइटंस ने SRH को 38 रनों से हराकर एक और बार 200+ स्कोर डिफेंड करने का कारनामा दोहराया। SRH की पारी की शुरुआत तेज़ जरूर रही लेकिन नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे और टीम लक्ष्य से काफी दूर रह गई।












Click it and Unblock the Notifications