500 चौकों के क्लब में एंट्री तय! T20 क्रिकेट में शुभमन गिल नए माइलस्टोन से सिर्फ एक कदम दूर

आईपीएल 2025 में आज यानि रविवार, 25 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दो ऐसी टीमें आमने-सामने होंगी, जिनकी किस्मतें बिल्कुल उलटी दिशा में जा रही हैं। एक ओर टेबल टॉप कर रही गुजरात टाइटंस है, जो प्लेऑफ में टॉप-2 में जगह पक्की करने के बेहद करीब है। दूसरी तरफ है चेन्नई सुपर किंग्स, जो पहली बार आईपीएल इतिहास में आखिरी पायदान पर खत्म करने के खतरे से जूझ रही है। इस बीच शुभमन गिल एक बड़े टी20 माइलस्टोन से मात्र एक चौके की दूरी पर हैं।

गुजरात टाइटंस (GT) के कप्तान और भारतीय टेस्ट टीम के नये कप्तान शुभमन गिल आईपीएल 2025 में जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं। इस सीजन उन्होंने 13 मैचों में 636 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 57.81 और स्ट्राइक रेट 156.65 का रहा है। जो उनके बल्लेबाजी कौशल का बेहतरीन उदाहरण है।

Shubman Gill

नए माइलस्टोन से सिर्फ एक कदम दूर
टी20 करियर में कुल 499 चौके लगाने वाले शुभमन गिल के लिए अगला चौका एक खास उपलब्धि साबित होगा, क्योंकि इसके साथ ही वह टी20 क्रिकेट में 500 चौकों का क्लब जॉइन कर जाएंगे। 158 मैचों (155 इनिंग्स) में उनके नाम 499 चौके और 166 छक्के हैं, जिसमें IPL में 371 चौके और 118 छक्के शामिल हैं।

इस धमाकेदार फॉर्म के बीच GT बनाम CSK के मैच में यह माइलस्टोन छूना शुभमन गिल के लिए एक बड़ी सफलता होगी, जो उन्हें भारतीय क्रिकेट के अगले बड़े स्टार के रूप में स्थापित करेगी।

क्वालिफायर 1 में जगह पक्की करने का मौका
GT की टीम फिलहाल अंकतालिका में टॉप पर है और CSK के खिलाफ जीत के साथ वे क्वालिफायर 1 में अपनी जगह पक्की कर सकते हैं। ऐसे में शुभमन गिल का यह माइलस्टोन उनके शानदार प्रदर्शन की एक और मिसाल साबित होगा।

धोनी और साई किशोर के पास भी बड़ा मौका
CSK के कप्तान एमएस धोनी अपने आईपीएल करियर में 5,500 रन पूरे करने के लिए केवल 61 रन दूर हैं। आईपीएल 2025 में धोनी ने 13 पारियों में 196 रन बनाए हैं, जबकि GT के लेफ्ट आर्म स्पिनर आर साई किशोर को अपने टी20 करियर में 100 विकेट पूरे करने के लिए सिर्फ चार विकेट चाहिए। दोनों खिलाड़ियों ने इस सीजन में अपनी टीमों के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है और ये माइलस्टोन उनके करियर के नए अध्याय को दर्शाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+