IND vs ENG: शुभमन गिल ने रच दिया इतिहास, 35 साल में इंग्लैंड में ऐसा करने वाले पहले भारतीय कप्तान बने
England vs India, 2nd Test: टीम इंडिया के युवा टेस्ट कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने इंग्लैंड की धरती पर वो कर दिखाया जो पिछले 35 साल में कोई भी भारतीय कप्तान नहीं कर पाया था। गिल ने बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर नाबाद 114 रन की शानदार पारी खेली, और लगातार दो टेस्ट में शतक जड़कर इतिहास रच दिया।
इस सीरीज में ये उनका दूसरा लगातार शतक है। इससे पहले उन्होंने हेडिंग्ले, लीड्स में 147 रन की मजबूत पारी खेली थी।

35 साल बाद दोहरा कारनामा
गिल इंग्लैंड में लगातार दो टेस्ट मैचों में शतक लगाने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं, जो इस उपलब्धि तक 1989 के बाद पहली बार पहुंचे हैं। उनसे पहले ये कारनामा केवल मोहम्मद अजहरुद्दीन ने 1990 में लॉर्ड्स और ओल्ड ट्रैफर्ड में किया था।
इस लिस्ट में तीसरा नाम विजय हजारे का है, जिन्होंने 1951-52 में दिल्ली और ब्रेबॉर्न स्टेडियम में ऐसा किया था। यानी गिल अब इन तीन महान कप्तानों की एलीट लिस्ट में शामिल हो चुके हैं।
इंग्लैंड के खिलाफ लगातार तीन टेस्ट में शतक:
गिल ने ये भी दिखा दिया कि वे अब सिर्फ टैलेंटेड नहीं, बल्कि कंसिस्टेंट भी हैं।
- धर्मशाला (2024)
- हेडिंग्ले (2025)
- एजबेस्टन (2025)
इंग्लैंड के खिलाफ लगातार तीन टेस्ट में शतक लगाकर वे अजहरुद्दीन, दिलीप वेंगसरकर और राहुल द्रविड़ जैसे दिग्गजों की लिस्ट में आ गए हैं।
कैसी थी पारी और क्या था दबाव
गिल ने नंबर 4 पर उस वक्त बल्लेबाजी शुरू की जब भारत का स्कोर 161/3 था और करुण नायर आउट हो चुके थे। मुश्किल हालात में उतरकर गिल ने धैर्य, कंट्रोल और क्लास दिखाते हुए 12 चौकों के साथ शतक पूरा किया। उनका स्ट्राइक रेट 52.78 रहा।
भारत ने बुधवार को बर्मिंघम में दूसरे टेस्ट के पहले दिन इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती बढ़त गंवा दी और स्टंप तक पांच विकेट पर 310 रन बना लिए। दूसरे दिन गिल इस पारी को और लंबा खींचने की कोशिश करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications