Shubman Gill के पास सपने को हकीकत में बदलने का मौका! युवा स्टार ने World Cup 2011 को लेकर किया बड़ा खुलासा

World Cup 2023: भारत की मेजबानी में आईसीसी वर्ल्ड कप का आगाज 5 अक्टूबर से होने जा रहा है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला अहमदाबाद में डिफेंडिंग चैम्पियन इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा, जबकि भारतीय टीम अपना पहला मैच 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में खेलेगी। इस बीच टीम इंडिया के स्टार शुभमन गिल ने वर्ल्ड कप 2011 को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है।

दरअसल, शुभमन गिल सिर्फ 12 साल के थे जब एमएस धोनी एंड कंपनी ने 28 साल बाद भारत के विश्व कप सूखा को खत्म किया था। युवा खिलाड़ी ने उन भावनाओं को याद किया जिनसे वह उस यादगार जीत के बाद गुजरे थे।

Shubman Gill dream lift that world cup trophy at least once in lifetime

स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए शुभमन गिल ने 2011 विश्व कप जीत के बारे में कहा कि, 'जब भारत ने 2011 में विश्व कप जीता था, तब मैं सिर्फ 10-12 साल का था। यही वह समय था जब मुझे लगा कि मैं भी अपने जीवनकाल में कम से कम एक बार उस ट्रॉफी को उठाना चाहता हूं। विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व करना किसी भी बच्चे के लिए हमेशा एक सपना होता है और बड़े होते हुए मेरा भी यही सपना था।'

दरअसल, गिल का वनडे करियर बेहद शानदार रहा है। वर्ल्ड कप से पहले वह एशिया कप 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले (302 रन) खिलाड़ी भी बन चुके हैं। इससे पहले वह आईपीएल 2023 में भी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे।

गिल ने कहा कि, 'अब तक का सफर किसी सपने से कम नहीं है। जैसे-जैसे आप बेहतर करते जाते हैं, आपकी खुद से उम्मीदें बढ़ती जाती हैं और मैं टूर्नामेंट के किसी भी स्टेज में जहां भी मौका मिले, अपना अधिकतम प्रयास करना चाहता हूं।'

ये भी पढ़ें- IND vs AUS: भारत के खिलाफ मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका, ये दो दिग्गज खिलाड़ी हुए बाहर

शुभमन गिल को बांग्लादेश के खिलाफ उनके शानदार शतक और एक छोर से खेल को जीवंत बनाए रखने के लिए काफी सराहना मिली। भारत को उम्मीद होगी कि गिल अगले महीने होने वाले महत्वपूर्ण विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मैचों में भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+