IND vs AUS: भारत के खिलाफ मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका, ये दो दिग्गज खिलाड़ी हुए बाहर

IND vs AUS ODI: वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया को टक्कर देने के लिए तैयार है। शुक्रवार को इन दोनों ही टीमों के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। एशिया कप जीतने के बाद भारतीय टीम के हौसले बुलंद है और वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी सीरीज में जीत हासिल करना चाहेंगे। हालांकि, भारतीय टीम ने पहले दो वनडे मैचों के लिए विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ियों को बाहर रखा है।

मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका: भारत के खिलाफ मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने अपनी टीम की अपडेट दी है। पैट कमिंस ने कहा कि ग्लेन मैक्सवेल और मिचेल स्टार्क पहले वनडे में नहीं खेल पाएंगे। उन्होंने बताया कि वर्ल्ड कप से पहले टीम के खिलाड़ियों की फिटनेस पर पूरी तरह से ध्यान दिया जा रहा है। यही वजह है कि मैक्सवेल और स्टार्क शुक्रवार को पहले मैच में हिस्सा नहीं लेंगे।

India vs Australia 1

खुद की फिटनेस पर कही ये बात: पैट कमिंस भी फिटनेस की समस्या से गुजर रहे थे। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में हिस्सा नहीं लिया था। इस पर अब पैट कमिंस ने कहा कि वह अब अच्छा महसूस कर रहे हैं और उनकी कलाई पूरी तरह ठीक हो गई है। उन्हें लगता है कि वह तीनों मैच खेल सकते हैं। भारत में होने वाले वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया की टीम भी जीत की बड़ी दावेदार मानी जा रही है। ऑस्ट्रेलिया के पास कई मैच विनर खिलाड़ी मौजूद हैं।

वर्ल्ड कप से पहले बेहतर मौका: कमिंस ने कहा वर्ल्ड कप से पहले इस सीरीज में उनके पास अपनी टीम को लय में लाने का बेहतरीन मौका है। उन्होंने कहा कि भारत जैसी मजबूत टीम के साथ तीन मैचों की सीरीज को खेल ऑस्ट्रेलिया बड़े टूर्नामेंट से पहले लय में आना चाहेगी। ऑस्ट्रेलिया को इससे पहले वनडे सीरीज साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में 3-2 से हार का सामना करना पड़ा था। ऑस्ट्रेलिया की कोशिश वापसी करने पर होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+