'पपीते के पत्ते, बकरी का दूध पीयो, जल्दी ठीक हो भाई, World Cup है', शुभमन गिल को हुआ डेंगू तो परेशान हुए फैंस
Shubman Gill Dengue Update: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार और इन फॉर्म बल्लेबाज शुभमन गिल को डेंगू हो गया है। ऐसे में उनकी तबीयत खराब हो गई है। ऐसे में कहा जा रहा है कि वर्ल्ड कप-2023 में भारत का ओपनिंग मैच ऑस्ट्रेलिया से है, जो शुभमन गिल नहीं खेल पाएंगे। इससे टीम इंडिया के फैंस की परेशानी बढ़ गई है।
शुभमन गिल के डेंगू होने से फैंस पर बुखार चढ़ गया है। टीम इंडिया के फैंस और शुभमन गिल के चाहने वाले इतने परेशान हो गए हैं कि वो शुभमन के सोशल मीडिया पोस्ट पर कमेंट कर उनका हालचाल पूछ रहे हैं। फैंस शुभमन को जल्दी ठीक होने के लिए पपीते के पत्ते का जूस पीने और बकरी का दूध पीने की सलाह दे रहे हैं।

शुभमन गिल ने डेंगू होने के बाद डाला पोस्ट तो फैंस देने लगे सलाह
शुभमन गिल ने अपने इंस्टाग्राम @shubmangill पर डेंगू होने के बाद 06 अक्टूबर को एक प्रमोशनल वीडियो पोस्ट किया। इस पोस्ट के नीचे लोगों ने कमेंट कर शुभमन गिल को डेंगू से ठीक होने के उपाए बताए। वहीं कहीं यूजर ने लिखा कि वर्ल्ड कप जीतना है, जो आपके बिना मुमकिन नहीं लगता है। शुभमन का ये पोस्ट वायरल हो गया है। इसपर हजारों लोगों ने कमेंट किया है।
एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'पपीते के पत्तों का जूस पिया करो भाई। मुझे थैंक्स बाद में कहना लेकिन पीना जरूर।' एक यूजर ने लिखा, 'बकरी का दूध, पपीते की पत्तियों का जूस,कीवी फल ..इतना खायो कि, प्लेटलेट्स अडानी के शेयर की तरह बढे।'
एक यूजर ने लिखा, 'प्लीज भाई, जल्दी ठीक हो जाओ, World Cup लाना है।' एक अन्य यूजर ने कमेंट कर लिखा,' भाई जल्दी से अपना डेंगू का इलाज करवाओ...नहीं तो बड़ी दिक्कत हो जाएगी।'
एक यूजर ने लिखा, 'गेट वेल सून...इंडिया का जरूरत है तुम्हारी।' एक यूजर ने रोत हुए इमोजी के साथ लिखा, 'गिल जल्दी ठीक हो जाओ, तुम इंडिया के चैंपियन हो... मैं हर रोज दुआ कर रहा हूं।'
एक अन्य यूजर ने लिखा, 'सिर्फ बकरी का दूध पियो भाई, और देखो, कमाल।' एक अन्य यूजर ने कहा कि, 'अगर बकरी का दूध चाहिए तो बताना गिल भाई।'
देखें, शुभमन गिल का वो इंस्टा पोस्ट, जिसपर कमेंट की आई बाढ़
शुभमन गिल की जगह कौन करेंगा ओपनिंग?
शुभमन गिल अगर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नहीं खेल पाएंगे तो उनकी जगह युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ओपनिंग कर सकते हैं। किशन ने भारत के लिए अब तक कुल 7 बार ओपनिंग किए हैं। इसके अलावा केएल राहुल भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ओपनिंग करने का एक अच्छा विकल्प हैं।












Click it and Unblock the Notifications