बीच मैच के दौरान शुभमन गिल से भारी मिस्टेक हो गया! फैंस के लिए यकीन कर पाना हो रहा मुश्किल
Duleep Trophy 2024, Shubman Gill News: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी इस समय दलीप ट्रॉफी में हिस्सा ले रहे हैं। बीसीसीआई के नियम के अनुसार जब कोई अंतरराष्ट्रीय सीरीज नहीं होती है तो भारतीय खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट में भाग लेना चाहिए। भारतीय टीम के भावी कप्तान माने जा रहे शुभमन गिल इस टूर्नामेंट में इंडिया ए की अगुआई कर रहे हैं। हालांकि, इंडिया बी के खिलाफ मैच के दौरान उन्होंने एक बड़ी गलती की जिसे बाद में अंपायर ने सुधार दिया।
शुभमन गिल से भारी मिस्टेक हो गया!
मैच के दूसरे दिन गिल ने गलती से 11 खिलाड़ियों की जगह 12 खिलाड़ियों को मैदान पर भेज दिया। यह घटना तब हुई जब इंडिया बी पहले बल्लेबाजी कर रही थी और 7 विकेट पर 94 रन बनाकर संघर्ष कर रही थी। खराब शुरुआत के बावजूद वे मुशीर खान की 181 रनों की शानदार पारी की बदौलत कुल 321 रन बनाने में सफल रहे। जिसमें 16 चौके और 5 छक्के शामिल थे।

शुभमन गिल की कप्तानी में बड़ी गलती
मुशीर खान के 150 रन के करीब पहुंचने पर शुभमन गिल ने अपनी कप्तानी में एक बड़ी गलती की। उन्होंने मैदान पर एक अतिरिक्त खिलाड़ी को उतारा। शिवम दुबे ने 99वां ओवर फेंकना शुरू किया और दो गेंदें फेंकी तभी अंपायर ने देखा कि इंडिया ए के 12 खिलाड़ी मैदान पर हैं। अंपायर ने गिल को चेतावनी दी, जिन्होंने अपनी गलती स्वीकार की और एक खिलाड़ी को मैदान से बाहर कर दिया।
फैन ने किया ट्रोल
इस घटना ने गिल की मैदान पर जागरूकता और कप्तानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक यूजर ने ट्वीट किया कि गिल ने मुशीर को आउट करने के लिए 12 फील्डर लगाए। क्रिकेट में 12 फील्डर कब से आने लगे???? शुभमन गिल को भारत के कप्तान के रूप में रोहित शर्मा का संभावित उत्तराधिकारी माना जाता है। उनके प्रदर्शन और निर्णयों पर प्रशंसकों और चयनकर्ताओं की बराबर नज़र रहती है।
इंडिया बी के खिलाफ़ मैच में शुभमन गिल के लिए चुनौतियां और अवसर दोनों ही सामने आए। हालांकि उनकी टीम को शुरुआत में मुश्किलों का सामना करना पड़ा, लेकिन मुशीर खान की पारी जैसे व्यक्तिगत प्रदर्शन की वजह से वे काफी हद तक उबरने में सफल रहे।












Click it and Unblock the Notifications