IND vs ZIM: शुभमन गिल को बनाया ज़िम्बाब्वे दौरे पर कप्तान, रियान पराग और अभिषेक शर्मा सहित कई नए खिलाड़ी शामिल

Indian Team for Zimbabwe tour: टी20 वर्ल्ड कप खेलने के बाद भारतीय टीम को ज़िम्बाब्वे दौरे पर खेलने के लिए जाना है। टीम इंडिया वहां टी20 सीरीज में खेलने के लिए जाएगी। जुलाई में ही यह सीरीज खेली जानी है। इसके लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है और कप्तान नया बनाया है।

टीम में अभिषेक शर्मा को शामिल किया गया है, उनके अलावा तुषार देशपांडे का नाम भी इसमें है। आईपीएल के हीरो रहे नितीश रेड्डी, रियान पराग आदि खिलाड़ी भी इस टीम में जगह बनाने में सफल रहे हैं। कप्तानी शुभमन गिल को थमाई गई है।

indian team

विकेटकीपर के रूप में दो नामों को शामिल किया गया है। संजू सैमसन के अलावा ध्रुव जुरेल को भी शामिल किया गया है। हालांकि सैमसन के बजाय गिल को कप्तान बनाने का फैसला थोड़ा हैरान करने वाला है। वॉशिंगटन सुंदर की भी टीम में वापसी हुई है।

भारतीय टीम इस प्रकार है

शुभ'मन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, रुतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, रिंकू शर्मा, संजू सैमसन, ध्रुव जुरेल, नितीश रेड्डी (विकेटकीपर), रियान प्राग, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, खलील अहमद, मुकेश कुमार, तुषार देशपांडे।

शुभमन गिल को टी20 वर्ल्ड कप की टीम में शामिल नहीं किया गया था। उनको रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर टीम में शामिल किया गया था लेकिन अब एक बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। सभी सीनियर खिलाड़ियों को आराम देने का फैसला लिया गया है। ज़िम्बाब्वे दौरे पर युवा खिलाड़ियों के पास एक बड़ा मौका है।

भारत और ज़िम्बाब्वे के बीच टी20 सीरीज में कुल पांच मुकाबले खेले जाने हैं। पहला मुकाबला 6 जुलाई को खेला जाएगा। इसके बाद 7 जुलाई को अगला मैच है। तीसरा टी20 मैच 10 जुलाई को है। चौथा मुकाबला 13 जुलाई को खेला जाना है। पांचवां और अंतिम मुकाबला 14 जुलाई को खेला जाएगा। सभी मुकाबले हरारे में ही खेले जाएंगे। कोई अन्य वेन्यू निर्धारित नहीं किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+