अनजान लड़की से बात करते पकड़े गए शुभमन गिल, सारा को किया नजरअंदाज? वीडियो वायरल
Shubman Gill, Video Viral: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा कप्तान शुभमन गिल एक बार फिर चर्चा में हैं। इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज में दमदार पारियां खेलने वाले भारतीय कप्तान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी जमकर सुर्खियां बटोरते रहते हैं। पिछले कुछ दिनों में शुभमन गिल के अलग-अलग कई वीडियो वायरल हो चुके हैं। इन सभी वीडियो में शुभमन गिल के साथ सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर भी नजर आ रही हैं।
सारा और गिल नजर आए एक साथ (Shubman Gill, Video Viral)
शुभमन गिल और सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर के बीच अफेयर की खबरें एक बार फिर सोशल मीडिया पर जोर पकड़ रही हैं। लंदन में युवराज सिंह की संस्था 'You We Can Foundation' के लिए एक चैरिटी डिनर का आयोजन किया गया था। इस खास मौके पर विराट कोहली, क्रिस गेल, केविन पीटरसन और सचिन तेंदुलकर जैसे दिग्गज क्रिकेटर मौजूद थे। टीम इंडिया भी इस इवेंट में शामिल हुई थी। कप्तान गिल और बाकी खिलाड़ी भी इस इवेंट में एन्जॉय करते नजर आए।

क्या सारा को गिल ने किया नजरअंदाज
वायरल हो रहे एक वीडियो में दिखाया गया कि जब शुभमन गिल इवेंट में एंट्री कर रहे थे तो सारा तेंदुलकर सामने बैठी हुई नजर आईं। शुरुआत में शुभमन ने उन्हें नोटिस नहीं किया, लेकिन जब सबने तालियां बजाईं तो उन्होंने मुड़कर सारा की ओर देखा। यही एक नजर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। फैंस ने कमेंट्स में लिखा कि कुछ तो चल रहा है।
अनजान लड़की से बात करते नजर आए गिल
वहीं एक और वीडियो में शुभमन गिल किसी से बातें करते नजर आए। सारा के सामने ही गिल किसी लड़की से बात कर रहे थे। हालांकि ये लड़की कौन थी, ये साफ नहीं है लेकिन कुछ फैंस का मानना है कि यह मेंटॉर युवराज सिंह की पत्नी हेजल कीच से बातें कर रहे थे। जब गिल इस लड़की से बात कर रहे थे तो सारा तेंदुलकर उन्हें पीछे मुड़कर देखती नजर आईं।
यह पहली बार नहीं है जब इन दोनों के अफेयर की चर्चा हो रही है। पहले भी सारा और शुभमन को एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर फॉलो करते हुए देखा गया है। हालांकि, कुछ महीने पहले शुभमन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह पिछले तीन साल से सिंगल हैं और अफवाहों को वहीं खत्म कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications