श्रेयस अय्यर की आंधी में उड़ी वेस्टइंडीज टीम, छक्कों की बारिश से शतक जड़ अकेले दिलाई टीम इंडिया को जीत

IND vs WI: लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले टी20 मैच में जीत दर्ज कर टीम इंडिया ने पांच मैचों की सीरीज में लीड हासिल कर ली। श्रेयस अय्यर ने गदर मचाते हुए तूफानी शतक जमाया और मैच एकतरफा बना दिया। वेस्टइंडीज के गेंदबाज लाचार नजर आए।

टॉस जीतकर टीम इंडिया ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और वेस्टइंडीज की खराब शुरुआत रही। कामिल पूरन 12 और शिमरोन हेटमायर 5 रन बनाकर आउट हो गए। यह सिलसिला यहाँ नहीं रहा और रोवमैन पॉवेल खाता खोले बिना आउट होकर चले गए।

Shreyas Iyer

इस बीच कप्तान शाई होप ने क्रीज का एक कोना पकड़कर शानदार बैटिंग की और फिफ्टी जड़कर आउट हुए। वह 6 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 37 गेंदों में 52 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद रदरफोर्ड के बल्ले से भी तूफानी पारी आई।

वह 34 गेंदों का सामना कर 56 रन बनाकर आउट हुए। उनके बल्ले से 6 चौके और 3 छक्के देखने को मिले। विंडीज के अन्य खिलाड़ी उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पाए। टीम पूरे ओवर भी नहीं खेल पाई और पांच गेंद शेष रहते 171 रन बनाकर आउट हो गई। भारत के लिए नमन धीर ने 3 विकेट अपने नाम किए। कुलदीप यादव और अक्षर पटेल को 2-2 विकेट मिले।

जवाबी पारी में खेलते हुए टीम इंडिया की शुरुआत भी खराब रही। भारत के दोनों ओपनर अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन 21 और 11 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद श्रेयस अय्यर और ईशान किशन ने मोर्चा संभाल लिया। अय्यर ने तेज खेलते हुए 28 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली।

फिफ्टी जड़ने के बाद श्रेयस अय्यर और ज्यादा अटैकिंग हो गए और वेस्टइंडीज के गेंदबाजों के नाक में दम कर दिया। 42 गेंदों में उन्होंने अपना पहला टी20 इंटरनेशनल शतक पूरा कर लिया। अय्यर ने छक्के से से सैकड़ा पूरा किया। वह 43 गेंदों में 102 रन बनाकर नाबाद लौटे। उन्होंने 10 चौके और 6 छक्के जड़ते हुए तहलका मचा दिया, उनके साथ ईशान किशन 37 रन बनाकर नाबाद रहे। टीम इंडिया ने 15वें ओवर में 8 विकेट से मैच जीत लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+