केकेआर के खिलाड़ी ने बताया भारत का अगला कप्तान, पांड्या को नहीं माना गया अच्छा कप्तान

Rahmanullah Gurbaz: रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में हार्दिक पांड्या को सफेद गेंद क्रिकेट में टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए देखा गया है। हाल ही में वेस्टइंडीज दौरे पर वनडे में भी पांड्या ने कप्तानी की थी। टीम इंडिया के अगले कप्तान के रूप में पांड्या को काफी लोगों ने दावेदार माना है।

अफगानिस्तान के खिलाड़ी रहमानुल्लाह गुरबाज ने टीम इंडिया के अगले कप्तान के रूप में अपनी पसंद कुछ और ही बताई है। गुरबाज आईपीएल में केकेआर के लिए खेलते हैं और अपनी उसी टीम के खिलाड़ी को टीम इंडिया का कप्तान देखने की इच्छा जताई है।

rahmanullah gurbaz

टाइम्स ऑफ़ इंडिया से बातचीत में गुरबाज ने कहा कि आईपीएल में श्रेयस अय्यर केकेआर को लीड करते हैं, निश्चित रूप से वह भारत के लिए अच्छे कप्तान होंगे। आईपीएल दिनिया का सबसे बड़ा इवेंट है, अगर वह इसमें टीम को लीड कर सकते हैं, तो किसी भी टीम की कप्तानी कर सकते हैं।

रहमानुल्लाह गुरबाज ने कहा कि कई ऐसे खिलाड़ी हैं जिनको आईपीएल में टीम लीड करने का मौका नहीं मिला है। अय्यर को मौका मिला क्योंकि वह अच्छे कप्तान हैं। मैं आश्वस्त हूं कि वह टीम इंडिया के लिए भी एक अछ्छे कप्तान बनकर निकलेंगे।

चोट के बाद टीम में वापसी को लेकर अफगानी खिलाड़ी ने कहा कि मैं अय्यर के लिए खुश हूं। लम्बे समय के बाद उन्होंने टीम में जगह हासिल की है। वह मुख्य खिलाड़ी हैं और इसी वजह से उनको टीम में शामिल किया गया है। हम केकेआर के लिए एक साथ खेलते हैं और वह काफी अच्छे इंसान हैं। वह युवा और गतिशील कप्तान हैं।

गौरतलब है कि एशिया कप की भारतीय टीम में श्रेयस अय्यर को शामिल किया गया है। अय्यर के अलावा टीम इंडिया में केएल राहुल को भी शामिल किया गया है। दोनों खिलाड़ी चोट के बाद वापस आए हैं। दोनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन देखने लायक रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+