IND vs WI: क्या Not-Out थे श्रेयस अय्यर, दूसरे वनडे में अंपायर का फैसला आया विवादों में

पोर्ट ऑफ स्पेन, जुलाई 25। वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में भारतीय टीम ने 2 विकेट से जीत दर्ज कर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। भारत को 312 रनों का लक्ष्य मेजबान टीम की ओर से मिला था, जिसे टीम इंडिया ने 2 गेंद पहले हासिल कर लिया। भारत की जीत में कई खिलाड़ियों का अहम योगदान था, लेकिन अक्षर पटेल की पारी सबसे अहम रही। उन्होंने सिर्फ 35 गेंदों में 3 चौके और 5 छक्कों की मदद से 64 रन ठोक दिए। अक्षर के अलावा संजू सैमसन और श्रेयस अय्यर ने भी हाफ सेंचुरी लगाई, लेकिन वो अपनी पारी को ज्यादा लंबा नहीं खींच पाए।

अंपायर के गलत फैसले से आउट हुए अय्यर!

अंपायर के गलत फैसले से आउट हुए अय्यर!

श्रेयस अय्यर ने सूझबूझ भरी पारी खेलते हुए 71 गेंदों में 63 रन बनाए। इस पारी में अय्यर ने 4 चौके और एक छक्का लगाया। जिस तरह से श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी कर रहे थे उसे देखते हुए यही लग रहा था कि वो जल्द ही शतक पूरा कर लेंगे, लेकिन अय्यर 33वें ओवर की आखिरी गेंद पर आउट हो गए। इस मैच में श्रेयस अय्यर का विकेट विवादों में रहा, जिसने अंपायर के फैसले पर सवालिया निशान खड़े कर दिए। श्रेयस अंपायर अंपायर कॉल के चलते आउट हो गए, जिससे वो नाखुश भी दिखे।

अंपायर कॉल के चलते हुए आउट

अंपायर कॉल के चलते हुए आउट

दरअसल, 32वें ओवर की आखिरी गेंद पर अंपायर ने श्रेयस अय्यर को एलबीडब्ल्यू करार दिया था, जिसके बाद अय्यर ने तुरंत डीआरएस लिया। रिव्यू में देखा गया कि अलजारी जोसेफ की गेंद विकेट को हिट नहीं कर रही थी, लेकिन अंपायर्स कॉल के चलते अय्यर को आउट करार दे दिया गया। अंपायर कॉल में उस फैसले को बरकरार रखा जाता है, जो ग्राउंड अंपायर के द्वारा दिया जाता है। अगर अंपायर के द्वारा अय्यर को नॉट आउट दिया जाता तो अय्यर नॉट आउट ही होते।

अगले मैच में शतक बनाऊंगा- अय्यर

अगले मैच में शतक बनाऊंगा- अय्यर

श्रेयस अय्यर ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी अंपायर के फैसले पर नाखुशी ही जाहिर की। अय्यर ने मैच के बाद कहा कि जिस तरह से मैं आउट हुआ उससे वास्तव में नाखुश था, मुझे लग रहा था कि मैं टीम को जीत तक आसानी से ले जाऊंगा, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से मैं आउट हो गया। अय्यर ने इस दौरान कहा कि उम्मीद है कि मैं अगले गेम में शतक बनाऊंगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+