Asia Cup 2023 के लिए टीम इंडिया में वापसी पर श्रेयस अय्यर ने जताई खुशी, NCA स्टाफ का किया धन्यवाद

India Squad for Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 के लिए टीम इंडिया के ऐलान के साथ ही महासंग्राम का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम में केएल राहुल और श्रेयस अय्यर समेत 17 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इस बीच श्रेयस अय्यर ने एनसीए (NCA) के कर्मचारियों को धन्यवाद दिया, जिन्होंने उन्हें चोट के बाद एशिया कप 2023 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में वापसी करने में मदद की।

एशिया कप और वर्ल्ड कप से पहले वापसी के लिए किया धन्यवाद
अय्यर ने इंस्टाग्राम पर उन सभी को धन्यवाद दिया, जिन्होंने 5 अक्टूबर से भारत में दो महत्वपूर्ण टूर्नामेंटों, यानी एशिया कप और आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 के लिए टीम में वापसी करने में पर्दे के पीछे से उनकी मदद की।

Shreyas Iyer with NCA staff

अय्यर ने इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'एक लंबी यात्रा रही लेकिन मैं उन लोगों का बहुत आभारी हूं, जो यहां तक पहुंचाने में मेरी मदद करने के लिए मेरे साथ खड़े रहे। नितिन भाई, रजनी सर और एनसीए के सभी लोगों को धन्यवाद, जो अथक रूप से मेरी मदद कर रहे हैं। बहुत सारा प्यार।'

अय्यर की वापसी से मजबूत होगा मिडिल ऑर्डर
अय्यर की राष्ट्रीय टीम में वापसी भारत के लिए अच्छी खबर है, राहुल और अय्यर की वापसी से टीम के मिडिल ऑर्डर को मजबूती मिलेगी। चौथे नंबर पर अय्यर ने 20 पारियां खेली हैं, जिसमें 47.35 की औसत और 94.37 की स्ट्राइक रेट से 805 रन बनाए हैं। उन्होंने उस स्थान पर दो शतक और पांच अर्धशतक बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 113* है।

विशेष रूप से अय्यर पिछले साल सभी फॉर्मेट में टीम इंडिया के अग्रणी रन-स्कोरर थे। अय्यर ने 39 मैचों और 40 पारियों में 48.75 की औसत से 1,609 अंतर्राष्ट्रीय रन बनाए हैं। उन्होंने इस साल एक शतक और 14 अर्धशतक बनाए, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 113* रहा।

पिछले साल पांच टेस्ट मैचों में, अय्यर ने आठ पारियों में 60.28 की औसत से चार अर्धशतकों के साथ 422 रन बनाए। उन्होंने साल का अंत 92 के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट स्कोर के साथ किया। पिछले साल 17 वनडे मैचों में उन्होंने 55.69 की औसत से 724 रन बनाए. उन्होंने अपनी 15 पारियों में एक शतक और छह अर्धशतक बनाए, जिसमें 113* का सर्वश्रेष्ठ स्कोर था।

अय्यर ने टी20ई में भी अपना शानदार फॉर्म जारी रखा, यहां उन्होंने 35.61 की औसत और 141.15 की स्ट्राइक रेट से 463 रन बनाए। 2022 में 20 ओवर के फॉर्मेट में उनके बल्ले से चार अर्धशतक निकले, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 74* रहा।

30 अगस्त से 17 सितंबर तक चलेगा टूर्नामेंट
एशिया कप 2023 की संयुक्त मेजबानी पाकिस्तान और श्रीलंका द्वारा की जाएगी और यह टूर्नामेंट 30 अगस्त से 17 सितंबर तक चलेगा। भारत 2 सितंबर को श्रीलंका के कैंडी में पाकिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक मुकाबले के साथ अपने एशिया कप अभियान की शुरुआत करेगा।

पाकिस्तान, भारत और नेपाल ग्रुप ए में हैं जबकि बांग्लादेश, अफगानिस्तान और श्रीलंका ग्रुप बी में हैं। टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल का पालन करेगा जिसमें पाकिस्तान दो स्थानों पर चार मैचों की मेजबानी करेगा और श्रीलंका शेष खेलों की मेजबानी करेगा। फाइनल 17 सितंबर को कोलंबो में खेला जाएगा।

एशिया कप के लिए टीम इंडिया
टीम रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, इशान किशन, हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+