श्रेयस अय्यर ने एनसीए की फोटो पोस्ट की, सूर्यकुमार यादव ने कहा 'बोल दे वापस मत बुलाना'

Shreyas Iyer: लगभग छह महीने तक मैदान से दूर रहने के बाद श्रेयस अय्यर मैदान पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। श्रेयस अय्यर एशिया को से टीम इंडिया में खेलंगे। उनको भारतीय टीम में शामिल किया गया है। नेशनल क्रिकेट एकेडमी में रिहैब के बड़ा वह वापस आए हैं।

नेशनल क्रिकेट एकेडमी छोड़ते समय अय्यर ने एक पोस्ट डाला है, इसका जवाब सूर्यकुमार यादव ने दिया है। सूर्यकुमार यादव ने मजेदार अंदाज में जवाब लिखा है। इन्स्टाग्राम पर श्रेयस अय्यर ने एक पोस्ट लिखा और चोट के समय सपोर्ट करने वाले डॉक्टरों का धन्यवाद किया।

shreyas iyer

अय्यर ने लिखा कि लम्बा सफर रहा लेकिन जहाँ आज मैं हूं, इसमें मेरे साथ खड़े रहने वाले लोगों का आभारी हूं। नितिन भाई, रजनी सर और नेशनल क्रिकेट एकेडमी के सभी लोगों का मैं धन्यवाद करता हूं। अन्य लोगों ने भी मेरी मदद की, उनका भी धन्यवाद। इस पोस्ट पर सूर्यकुमार यादव ने रिप्लाई किया और कहा 'बोल दे उनको वापस मत बुलाना।'

सूर्या का यह कहना था कि अब वापस चोट ना लगे क्योंकि नेशनल क्रिकेट एकेडमी में चोटिल खिलाड़ी ही जाते हैं। केएल राहुल और मोहम्मद सिराज ने अय्यर के पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए दिल वाला इमोजी दिया था। अय्यर की तरह केएल राहुल भी टीम इंडिया में वापसी कर रहे हैं।

प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में अय्यर अंतिम बार बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान खेले थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज के अंतिम मैच में वह मैदान पर उतरे थे। इस दौरान वह चोटिल हुए थे और बल्लेबाजी करने के लिए नहीं आए थे। इसके बाद वह आईपीएल में भी नहीं खेले थे।

आईपीएल में वह केकेआर के कप्तान थे लेकिन टूर्नामेंट से बाहर होने के कारण नितीश राणा को कप्तान बनाया गया था। इसके अलावा वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल से भी वह बाहर थे। अब एशिया कप में वह वापस आ रहे हैं। वर्ल्ड कप से पहले उनका फिट होना टीम इंडिया के लिए अच्छा संकेत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+