तो चहल की बीवी से नहीं बल्कि इस लड़की से चल रहा है श्रेयस अय्यर का चक्कर? वीडियो वायरल
Shreyas Iyer Girl Friend: वर्ल्ड कप 2023 के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में विराट कोहली के साथ टीम के यंग बल्ड श्रेयस अय्यर ने भी तूफानी शतक जड़ा था, उन्होंने 70 गेंद पर 105 रन बनाए, जिसमें 8 छक्के शामिल हैं।

आपको बता दें कि विश्वकप के शुरुआती मैचों में श्रेयस ने लोगों को निराश किया था, जिसके बाद वो सवालों के घेरे में भी थे लेकिन इसे बाद उन्होंने जबरदस्त ढंग से टूर्नामेंट में वापसी की, उन्होंने इसस पहले नीदरलैंड्स के खिलाफ 128 रन बनाए थे।
श्रेयस इन दिनों किसी के प्रेम में गिरफ्तार हैं?
एक तरफ अपने खेल और दूसरी तरफ वो अपनी मिस्ट्री गर्लफ्रेंड को लेकर भी जबरदस्त चर्चा में हैं। मालूम हो कि ऐसा कहा जा रहा है कि श्रेयस इन दिनों किसी के प्रेम में गिरफ्तार हैं और उस लड़की का नाम है तृषा कुलकर्णी, जो कि विश्वकप के मैचों के दौरान दर्शक दीर्घा वाले स्टैंड में श्रेयस को चीयर करते नजर आ रही हैं।
तृषा कुलकर्णी के साथ श्रेयस का वीडियो वायरल
हालांकि श्रेयस की ओर से अपने रिलेशनशिप के बारे में कुछ कहा नहीं गया है लेकिन सोशल मीडिया पर दोनों के अफेयर को लेकर चर्चा जबरदस्त है।
दिवाली पार्टी में तृषा के साथ पहुंचे थे श्रेयस
इस चर्चा को तब और बल मिल गया, जिस वक्त बीसीसीआई की ओर से आयोजित दिवाली की पार्टी में श्रेयस अय्यर और तृषा कुलकर्णी साथ-साथ पहुंचे। दोनों ने पारंपरिक परिधान पहने हुए थे। खास बात ये थी की इस पार्टी में वो ही लोग जोड़े से पहुंचे थे, जिनकी शादियां हो चुकी हैं या फिर जो रिलेशनशिप में हैं, इसलिए श्रेयस और तृषा को लेकर को बातें होने लग गईं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तृषा-अय्यर का वीडियो
तृषा कौन हैं, क्या करती हैं? इस बारे में किसी को फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। सोशल मीडिया पर जो वीडियो उनके वायरल हुए हैं, उनको देखकर यही लगता है कि वो बहुत सुंदर है और उनके और श्रेयस के बीच बढ़िया ट्यूनिंग है।
चहल की पत्नी धनश्री से जुड़ा था अय्यर का नाम
मालूम हो कि इससे पहले श्रेयस अय्यर का नाम टीम इडिया के स्टार प्लेयर यजुवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री से जुड़ा था, कहा जा रहा था कि श्रेयस के ही कारण चहल की शादी खतरे में है, फिलहाल अब श्रेयस का चक्कर अगर तृषा कुलकर्णी के साथ चल रहा है तो निश्चित तौर पर धनश्री वाली बात अफवाह निकली। फिलहाल सच्चाई क्या है ये तो केवल श्रेयस ही जानते होंगे, देखते हैं कि वो इस बारे में कब और क्या जवाब देते हैं?
आलोचकों पर जमकर बरसे थे श्रेयस अय्यर
आपको बता दें कि श्रेयस अय्यर न्यूजीलैंड के मैच के बाद अपने आलोचकों पर भी जमकर गुस्सा निकाला था। उन पर आरोप लग रहे थे कि वो शॉर्ट गेंद खेल नहीं पा रहे हैं , जिसके बारे में बोलते हुए श्रेयस ने कहा कि लोग यहां पर कुछ भी बोलते हैं, मैं भी अपने सही वक्त आने का इंतजार कर रहा था और आज वो वक्त आ गया है। श्रेयस ने कहा था कि जब लोग मेरे बारे में ऊंटपटांग बोल रहे थे तो मुझे अंदर से गुस्सा आ रहा था और मैं अपने समय का इंतजार कर रहा था।












Click it and Unblock the Notifications