Shoaib Malik Marriage: शोएब मलिक ने एक्ट्रेस सना जावेद से की तीसरी शादी, सानिया मिर्जा से हुए अलग
Shoaib Malik Marriage: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, शोएब मलिक ने तीसरी शादी कर ली है। शोएब मलिक और सानिया मिर्जा के बीच तलाक की खबरें सामने आ रही थी। इस बीच शोएब मलिक ने अब पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद को अपना जीवनसाथी बना लिया है। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
खुद शेयर की तस्वीर: पिछले कुछ दिनों से शोएब मलिक और सानिया मिर्जा की तलाक की चर्चाएं जोरों पर थी। ऐसा माना जा रहा था कि दोनों एक दूसरे से जल्द ही अलग हो जाएंगे। शोएब मलिक और अभिनेत्री सना जावेद के बीच अफेयर की खबरें भी सामने आई थी। इसके बाद शोएब मलिक ने खुद 20 जनवरी यानी कि शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीर पोस्ट कर दी है।

शोएब मलिक ने की शादी: शोएब मलिक ने जिस एक्ट्रेस से शादी की है, वह भी तलाकशुदा हैं। पाकिस्तान की पॉपुलर एक्ट्रेस सना जावेद ने साल 2020 में उमैर जसवाल के साथ शादी की थी। लेकिन दोनों ने जल्द ही तलाक ले लिया था। जिसके बाद सना जावेद की नजदीकियां शोएब मलिक से बढ़ गई और इन दोनों को कई जगह पर एक साथ पाया गया। आखिरकार दोनों ने शादी कर अब इस रिश्ते को नया नाम दे दिया है।
शोएब मलिक की हुई तीसरी शादी: यह शोएब मलिक की तीसरी शादी है। साल 2010 में शोएब मलिक ने सानिया मिर्जा से शादी की थी। उस समय शोएब मलिक की पहली पत्नी आयशा सिद्दीकी ने उन पर यह आरोप लगाया था कि उन्होंने बिना तलाक लिए ही दूसरी शादी कर ली है। हालांकि शोएब मलिक ने इस बात को इनकार करते हुए आयशा सिद्दीकी की बात को गलत बताया था। और उनसे किसी भी तरह के रिश्ते होने से इनकार कर दिया था।
लेकिन बाद में मामला बढ़ने के बाद उन्होंने आयशा से तलाक लिया था। बता दें कि 28 साल की सना जावेद पाकिस्तान के कई टीवी सीरियल में काम कर चुकी हैं। कई पॉपुलर शो का हिस्सा रह चुकी सना ने कुछ म्यूजिक वीडियो में भी परफॉर्म किया है।












Click it and Unblock the Notifications