शोएब अख्तर ने फिर दिखाया घमण्ड, लाइव टीवी पर कामरान अकमल की इंग्लिश का उड़ाया मज़ाक

शोएब अख्यर अक्सर टीवी पर आकर क्रिकेट पर बयानबाजी करते हैं लेकिन बहुत बार वह गलत बातें भी करते दिखते हैं।

Akhtar

Shoaib Akhtar takes dig at Kamran Akmal English: टीवी पर आकर उल्टी-सीधी बातें करने वाले पाकिस्तानी क्रिकेटरों में शोएब अख्तर नम्बर एक पर हैं। वह अक्सर अपने साथ खेल चुके खिलाड़ियों के साथ दुश्मनी निकालने के लिए कई बातों का जिक्र करते हैं। खुद के जमाने में क्रिकेट को लेकर बयान देते हैं और कई बार भारतीय क्रिकेट को लेकर भी प्रतिक्रिया देते हैं। इस बार उन्होंने खुद के साथ खेल चुके कामरान अकमल की इंग्लिश का मजाक उड़ा दिया। लाइव शो के दौरान अख्तर ने इस तरह की हरकत की है। अकमल उनके सामने थे।

शोएब अख्तर ने लाइव उड़ाया मजाक

एक टीवी शो के दौरान सवाल-जवाब के सिलसिले में अख्तर भी शो के एंकर के साथ कॉन्फ्रेसिंग से जुड़े थे। उन्होंने कहा कि हमारा मैच विनर कामरान अकमल आपके साथ है। यह हमारा मैच विनर हुआ करता था। मैं एक बात कामरान को कहना चाहूँगा कि इसे 'सकरीन' नहीं बोला जाता। यह स्क्रीन होता है। इस तरह अख्तर ने लाइव शो में कामरान अकमल का मजाक बनाया और बाद में सवाल का जवाब दिया। पहले उन्होंने अपने साथी का मजाक बनाया।

बाबर आज़म के लिए दिया था बयान

पाकिस्तानी खिलाड़ियों की इंग्लिश को लेकर अख्तर पहले भी मजाक बना चुके हैं। हाल ही में बाबर आज़म के साथ भी उन्होंने ऐसा ही किया था। अख्तर ने कहा था कि बाबर आजम को एक ब्रांड इसलिए नहीं माना जाता क्योंकि वह बोलना नहीं जानता। बाबर आजम को इंग्लिश नहीं आती। बड़ा ब्रांड बनने के लिए आपको इंग्लिश में बोलना जरूरी होता है। इस तरह अख्तर ने पाकिस्तानी टीम के मौजूदा कप्तान बाबर आजम को मजाक उड़ाये बगैर नहीं छोड़ा।

अख्तर पाक टीम की आलोचना करते रहे हैं

शोएब अख्तर को देखा गया है कि ज्यादातर टीवी शो में वह खुद के बारे में बात करते हैं और खुद की तारीफ भी करते हैं। वह अपनी गेंदबाजी के किस्से सुनाते रहते हैं। अपने जमाने में मैदान और ड्रेसिंग रूप में हुए झगड़ों और अन्य चीजों के बारे में वह बोलते हैं। पाकिस्तान क्रिकेट की आलोचना वह यूट्यूब पर करते रहते हैं। फैन्स को भी कई बार इस तरह की चीजें पसंद नहीं आती और वे अपना गुस्सा सोशल मीडिया पर निकालते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+