World Cup 2023 के फाइनल से पहले ही शोएब अख्तर ने कर दी विजेता की भविष्यवाणी, टीम इंडिया को लेकर दिया बड़ा बयान

World Cup 2023: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की शुरुआत शानदार रही है। टूर्नामेंट में भारत ने लगातार पांचवीं जीत के बाद नंबर एक की कुर्सी पर कब्जा कर लिया है। पांच मैच में भारत 5 जीत के साथ 10 अंक लेकर पहले स्थान पर विराजमान है। इस बीच पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने वर्ल्ड कप 2023 के विजेता की भविष्यवाणी कर दी है।

शोएब अख्तर ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर पहले तो टीम इंडिया के स्टार विराट कोहली की जमकर प्रशंसा की। मालूम हो कि कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 95 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया था, हालांकि, वह अपने 49वें वनडे शतक से चूक गए थे, क्योंकि छक्का लगाने के चक्कर में विराट अपना विकेट गंवा बैठे थे।

shoaib akhtar

अख्तर ने कोहली को लेकर कहा कि, 'वह ऐसा खिलाड़ी है जो दबाव में मजबूत होता जाता है। दबाव उसके लिए अवसर लाता है, जोकि विराट को शतक बनाने और मैच जिताने वाली पारी खेलना का मौका देता है। इस तरह की पारी से उनके इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स भी बढ़ते हैं और क्यों नहीं! यह आदमी इसका हकदार है।'

उन्होंने आगे कहा कि, 'शुभमन गिल इस न्यूजीलैंड टीम के लिए काफी हैं। अगर रोहित शर्मा लापरवाही से आउट नहीं हुए होते तो वह भी काफी होते। अगर केएल राहुल तीसरे या चौथे नंबर पर जाते हैं तो भी वह काफी हैं। भारत की बैटिंग लाइनअप बहुत लंबी है।'

अख्तर ने कहा कि, 'हर कोई जानता है कि कोहली ने आज क्या किया, लेकिन राहुल ने भी जिम्मेदारी को उठाया। सूर्यकुमार भी ऐसा करते अगर वह आउट नहीं हुए होते।' अख्तर ने मोहम्मद शमी की भी प्रशंसा की, जो विश्व कप में कई बार पांच विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने। मेगा इवेंट में भारत के अजेय प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए, अख्तर ने कहा कि टीम इंडिया को विश्व कप जीतना चाहिए।

अख्तर ने कहा कि, 'शमी ने बड़ी भूमिका निभाई। वह थोड़ा महंगा साबित हुआ लेकिन यह ठीक है क्योंकि उसने पांच बल्लेबाजों को आउट किया। उन्होंने अपनी प्रतिभा दिखाई है और भारत को उसी गेंदबाजी अटैक के साथ बने रहने की जरूरत है। उनके पास पूरी बल्लेबाजी और गेंदबाजी लाइनअप है। मुझे ऐसा कोई रास्ता नहीं दिखता कि भारत विश्व कप न जीते।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+