'जब लारा ने मुझसे कहा कि मेरा खून करोगे क्या', शोएब अख्तर ने सुनायी कैरिबियाई दिग्गज से भिड़ंत की कहानी

नई दिल्ली। क्रिकेट के मैदान पर दो टीमों के बीच फैन्स को सिर्फ खेल का रोमांच ही देखने को नहीं मिलता, कई बार खिलाड़ियों के बीच होने वाली नोंक झोंक भी खेल को बदल देती है। मैदान पर कई बार देखा गया है कि हाथ से निकल रहे मैच में अचानक हुई स्लेजिंग ने पूरी तरह से खेल का रुख बदल दिया और खिलाड़ी ने वो कर के दिखाया जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। 2007 टी20 विश्वकप में युवराज सिंह ने जब स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में 6 छक्के लगाये तो उससे पहले कप्तान एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने ही बायें हाथ के भारतीय बल्लेबाज को उकसाया था। 2021 में इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज खेलने पहुंची भारतीय टीम को जेम्स एंडरसन का उकसावा इस कदर चुभा कि मैच में काफी पीछे चल रही भारतीय टीम ने आखिरी दिन इंग्लैंड को समेट कर जीत हासिल की।

Shoaib Akhtar

क्रिकेट के मैदान पर ऐसे ही कई अनगिनत किस्से हैं जो कि अब खिलाड़ियों के लिये रोमांचक याद बन चुके हैं। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शोएब अख्तर का नाम भी उन्ही खिलाड़ियों में आता है जिन्होंने अपने समय में खेल के मैदान पर सचिन तेंदुलकर, रिकी पोंटिंग, एडम गिलक्रिस्ट, वीरेंदर सहवाग और क्रिकेट के कई बड़े दिग्गजों के साथ नोंक झोंक करते हुए समय गुजारा।

और पढ़ें: आईपीएल 2022 में पूरा हुआ बचपन का सपना, दिल्ली कैपिटल्स से जुड़कर खुश हुए रोवमैन पोवेल

अख्तर ने सुनाया लारा से जुड़ा किस्सा

अख्तर ने सुनाया लारा से जुड़ा किस्सा

अख्तर ने दुनिया की सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया था और मैदान पर वो गेंदबाजी के अलावा अक्सर अपनी हाजिरजवाबी और तीखे वार की वजह से चर्चा में रहते थे। कई बार यह बातचीत स्टंप माइक में कैद हो जाती थी जो कि फैन्स के लिये मनोरंजन के ओवरडोज का काम करती थी। संन्यास लेने के बाद अख्तर अक्सर अपने करियर के इन पलों की कहानियां सुनाते नजर आते हैं। हाल ही में उन्होंने वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज और पूर्व कप्तान ब्रायन लारा से जुड़ा एक किस्सा सुनाया जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे वो इस दिग्गज बल्लेबाज के पास कुछ कहने गये थे लेकिन उसके बाद जो हुआ वो उन्होंने कभी सोचा नहीं था।

लारा बोले- मुझे जान से मारोगे क्या

लारा बोले- मुझे जान से मारोगे क्या

मशहूर कॉमेडियन तन्मय भट्ट के यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए अख्तर ने कहा,'बॉब वूल्मर हमेशा मुझसे एक बात कहा करते थे कि गेंदबाज को हमेशा चैनल बॉलिंग करने पर ध्यान देना चाहिये और अपना सारा ध्यान लाइन और लेंथ पर रखना चाहिये। एक दिन ब्रायन लारा बल्लेबाजी कर रहे थे और मैंने उन्हें 7 सालों में गेंदबाजी की नहीं थी। मैं उनके पास गया और कहा कि 8 सालों में पहली बार आपके सामने गेंदबाजी करना मेरे लिये सम्मान की बात है। मेरी यह बात सुनकर लारा ने मेरी तरफ देखा और कहा कि क्या तुम मुझे जान से मारना चाहते हो। तो मैंने हंसते हुए कहा कि नहीं।'

लारा ने फेल किया वूल्मर का प्लान

लारा ने फेल किया वूल्मर का प्लान

अख्तर ने आगे बात करते हुए कहा कि इस बातचीत के बाद मैं चेंजिंग रूम में गया तो वहां पर बॉब वूल्मर ने मुझसे कहा कि लारा का बैकलिफ्ट काफी ऊंचा है और अगर मैं उन्हें तेज गति की यॉर्कर से छकाऊं तो विकेट मिल सकती है। मैंने वही किया, मैं मैदान पर आया और अगली गेंद 97 माइल्स की स्पीड से यॉर्कर फेंकी लेकिन लारा ने उस पर बिना कोई जोर लगाये चौका जड़ दिया।

जब अख्तर की गेंद पर नीच गिर पड़े थे लारा

जब अख्तर की गेंद पर नीच गिर पड़े थे लारा

गौरतलब है कि 2004 में इंग्लैंड में आयोजित हुई चैम्पियन्स ट्रॉफी के सेमीफाइनल मैच में पाकिस्तान का सामना वेस्टइंडीज से हुआ था, जहां पर अख्तर की एक गेंद ब्रायन लारा के हेलमेट पर जाकर लगी। यह चोट इतनी गंभीर थी कि लारा तुरंत ही मैदान पर गिर गये थे। लारा थोड़ी मुश्किल स्थिति में नजर आ रहे थे और दर्द से कराह रहे थे, जिसे देखने के बाद पूरी पाकिस्तान की टीम उनके पास हाल का जायजा लेने पहुंची थी, हालांकि बाद में लारा पूरी तरह से ठीक हो गये और वापस अपने पांव पर खड़े हो गये तो शोएब अख्तर की जान में जान आयी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+