भारत के तूफानी क्रिकेटर ने तोड़ी धर्म की दीवार, मुस्लिम हसीना से निकाह कर चौंकाया, अब अफगानों की करेगा कुटाई

Cricketer Love Story: भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते हुए सितारे और 'सिक्सर किंग' के रूप में अपनी पहचान बना चुके शिवम दुबे इन दिनों सुर्खियों में हैं। वह इंग्लैंड दौरे के बाद अब ज़िम्बाब्वे दौरे पर गए थे लेकिन अब अफगानिस्तानी टीम की कुटाई करने के लिए तैयार हैं। क्या आप जानते हैं कि मैदान पर लंबे-लंबे छक्के लगाने वाले शिवम अपनी निजी जिंदगी में किसके प्यार में 'क्लीन बोल्ड' हुए थे?

शिवम दुबे और उनकी पत्नी अंजुम खान की प्रेम कहानी किसी बॉलीवुड फिल्म की स्क्रिप्ट से कम नहीं है। आइए जानते हैं इनकी दिलचस्प लव स्टोरी और उस शादी के बारे में जिसने सोशल मीडिया पर काफी चर्चा बटोरी थी।

shivam dube

सालों का इंतजार और गुपचुप डेटिंग

शिवम दुबे और अंजुम खान एक-दूसरे को काफी लंबे समय से जानते थे। जब शिवम टीम इंडिया के लिए संघर्ष कर रहे थे, तब से अंजुम उनके साथ थीं। उत्तर प्रदेश की रहने वाली अंजुम खान खुद एक मॉडल और एक्ट्रेस रह चुकी हैं। इन दोनों ने अपने रिश्ते को काफी समय तक दुनिया की नजरों से छिपा कर रखा। शिवम ने कभी भी अपने अफेयर की भनक मीडिया को नहीं लगने दी।

धर्म की दीवार तोड़ रचाया विवाह

शिवम (हिंदू) और अंजुम (मुस्लिम) के बीच अलग-अलग धर्म होने के कारण यह रिश्ता आसान नहीं था। लेकिन कहते हैं न कि जहां सच्चा प्यार होता है, वहां धर्म और समाज की दीवारें छोटी पड़ जाती हैं। शिवम और अंजुम ने मिसाल पेश करते हुए 16 जुलाई 2021 को मुंबई में शादी की।

इनकी शादी की सबसे खास बात यह थी कि इन्होंने दोनों धर्मों का सम्मान किया। शिवम और अंजुम ने हिंदू रीति-रिवाज से फेरे भी लिए और मुस्लिम परंपरा के अनुसार निकाह भी किया। जब शिवम ने सोशल मीडिया पर अंगूठी पहनाते और दुआ मांगते हुए तस्वीरें साझा कीं, तो फैंस दंग रह गए थे।

सोशल मीडिया पर हुआ था विवाद

शिवम की शादी की तस्वीरें वायरल होते ही कुछ लोगों ने धर्म को लेकर सवाल उठाए, लेकिन इस कपल ने साबित किया कि उनके लिए प्यार सबसे ऊपर है। शिवम और अंजुम ने सभी को गलत साबित कर दिया, आज यह जोड़ा एक खुशहाल जिंदगी जी रहा है और इनका एक प्यारा सा बेटा भी है।

इंग्लैंड में शिवम से बड़ी उम्मीदें

इंग्लैंड में टी20 सीरीज में शिवम दुबे का बल्ला और गेंद दोनों कमाल नहीं कर पाए थे। हालांकि अब वह वनडे सीरीज में खेल रहे हैं। वहां उनका कमाल देखने को मिल सकता है। शिवम दुबे अच्छा करते है, तो इंग्लिश टीम को परेशानी में डाल सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+