शिवम दुबे से 7 साल बड़ी हैं मुस्लिम पत्नी, जानिए कितनी है नेटवर्थ, पति-पत्नी में कौन है ज्यादा अमीर?

Shivam Dube and Anjum Khan Networth: भारतीय टीम के तूफानी ऑल राउंडर शिवम दुबे आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं, वह 31 साल के हो गए हैं। शिवम दुबे आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स से खेलते हैं और कई बार टीम के लिए उन्होंने तूफानी पारियां खेली हैं। हालांकि इस बार उनका बल्ला उतना नहीं चला।

शिवम दुबे अपनी लव स्टोरी के लिए भी जाने जाते हैं, उनकी पत्नी अंजुम मुस्लिम हैं लेकिन दोनों की प्रेम कहानी ने यह बता दिया है कि प्यार सच्चा हो, तो कुछ भी किया जा सकता है। शिवम दुबे की अंतरधार्मिक शादी हिन्दू और मुस्लिम परम्पराओं का मेल दर्शाती है।

shivam dube

जहां तक उनकी पत्नी की बात है, तो वह एक मॉडल, अभिनेत्री, वॉइस ओवर आर्टिस्ट हैं। जहां तक शिक्षा की बात है, तो उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से फाइन आर्ट्स में डिग्री ली है। दोनों के दो बच्चे हैं। शिवम दुबे की पत्नी पब्लिकली ज्यादा दिखाई नहीं देती हैं।

अंजुम हिंदी टीवी सीरियल्स, म्यूजिक वीडियोज आदि में काम किया है। एक और खास बात यह भी है कि अंजुम और शिवम दुबे की उम्र में भी एक बड़ा अंतर है। दोनों में 7 साल का गैप है। अंजुम का जन्म 1986 में हुआ था, जबकि शिवम दुबे 1993 में जन्मे थे। अंजुम की नेटवर्थ करीबन 2 करोड़ रुपये बताई जाती है।

Shivam Dube की नेटवर्थ

शिवम दुबे की कमाई का मोटा हिस्सा आईपीएल से आता है, इसके अलावा उनको बीसीसीआई से और इंटरनेशनल क्रिकेट से भी इनकम होती है। वह विज्ञापनों के जरिये भी कमाई करते हैं। उनकी नेटवर्थ करीबन 30 करोड़ रुपये बताई जाती है। अभी उनके करियर में काफी क्रिकेट बचा है, ऐसे में नेटवर्थ भी बढती चली जाएगी।

Shivam Dube का करियर

शिवम दुबे ने भारतीय टीम के लिए सफेद गेंद क्रिकेट में वनडे और टी20 मुकाबले खेले हैं। एकदिवसीय क्रिकेट में उनका गेम फीका रहा है, 4 मैचों में उन्होंने 43 रन बनाए हैं। टी20 क्रिकेट में शिवम दुबे ने ने 35 मुकाबलों में 531 रन बनाए हैं। इस फॉर्मेट में उन्होंने 4 अर्धशतकीय पारियां खेली हैं। इसके अलावा दोनों फॉर्मेट में उन्होंने कुल 14 विकेट भी झटके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+