Shivam Dube ने रचा इतिहास, रोहित-कोहली जो नहीं कर सके वो कर दिखाया, ऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले बल्लेबाज
Shivam Dube Creates History: भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में धमाकेदार प्रदर्शन किया। भारत ने पांचवें टी-20 मैच में इंग्लैंड को 150 रनों से हराकर बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। भारत की तरफ से चौथे और पांचवें टी-20 मैच में शिवम दुबे को प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका मिला और उन्होंने अपने प्रदर्शन से सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
शिवम दुबे ने रचा इतिहास (Shivam Dube Creates History)
भारतीय ऑलराउंडर शिवम दुबे ने रविवार 2 फरवरी को लगातार 30 टी-20 मैच जीतने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बनकर इतिहास रच दिया। शिवम दुबे ने 3 नवंबर 2019 को दिल्ली में बांग्लादेश के खिलाफ भारत के लिए अपना टी-20 डेब्यू किया। उन्होंने अब तक 35 टी-20 मैच खेले हैं। अपने पहले मैच में शिवम दुबे को बांग्लादेश के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

शिवम दुबे के नाम बना गजब का रिकॉर्ड
भारत को अरुण जेटली स्टेडियम में महमूदुल्लाह की अगुवाई वाली बांग्लादेश के खिलाफ 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा भारत को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ 8 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। लेकिन तब से भारत ने कोई भी टी20 मैच नहीं हारा है जिसमें शिवम दुबे ने हिस्सा लिया हो। शिवम दुबे ने ऐसा कर इतिहास रचने का काम किया है।
लगातार 30 मैच जीतने वाले बने पहले खिलाड़ी
शिवम दुबे जनवरी 2020 में न्यूजीलैंड को 5-0 से हराने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे और उन्होंने सभी पांच मैच खेले थे। दुबे 2024 में 15 टी20आई मैचों की प्लेइंग इलेवन में शामिल थे। टी-20 विश्व कप के आठ मैच शामिल थे और उन्होंने सभी में जीत हासिल की। उन्हें हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ संपन्न पांच मैचों की सीरीज के लिए शुरू में टीम में नहीं चुना गया था, लेकिन 25 जनवरी को नीतीश कुमार रेड्डी की जगह उन्हें शामिल किया गया था। दुबे ने आखिरी दो मैच खेले और 2 फरवरी, 2025 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए पांचवें टी20आई के दौरान बल्ले से महत्वपूर्ण पारियां खेलकर और गेंद से दो विकेट लेकर भारत को दोनों मैच जीतने में मदद की।
कोहली और रोहित जो नहीं कर सके दुबे ने कर दिखाया
बता दें कि शिवम दुबे ने वो कर दिखाया जो विराट कोहली और रोहित शर्मा भी नहीं कर सके थे। दुबे की आईपीएल फ्रैंचाइज़ चेन्नई सुपर किंग्स के आधिकारिक एक्स हैंडल ने सोमवार को एक पोस्ट शेयर कर उन्हें यह विशेष उपलब्धि हासिल करने पर बधाई दी। तस्वीर के कैप्शन में लिखा था, "अगर दुबे खेलते हैं, तो भारत जीतेगा। 30-0 और अभी भी मजबूत चल रहा है #WhistlePodu #INDvENG", जिसका टेक्स्ट था, "पुरुषों के T20I में हार के बिना सबसे लंबी लकीर! 30-0। 11/12/2019 से।












Click it and Unblock the Notifications