IND vs ENG: 5 खिलाड़ी जिन्होंने बनाए भारत-इंग्लैंड टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन, जानिए टॉप पर कौन
IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज के दौरान बल्लेबाजों का जलवा देखने को मिला लेकिन गेंदबाज भी पीछे नहीं रहे। इंग्लैंड को सीरीज में हार मिली और इसके लिए उनके बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों जिम्मेदार माने जा सकते हैं। इंग्लिश टीम को 4-1 से हार मिली।
सीरीज में बल्लेबाजों ने धमाल मचाते हुए चौके और छक्कों की बारिश करते हुए गेंदबाजों के ऊपर दबाव बनाने का भरपूर प्रयास किया है। यहाँ इस सीरीज के टॉप पांच बल्लेबाजों के बारे में जानना चाहिए, जिनके बल्ले से तूफानी अंदाज में रन आए हैं।

बेन डकेट: इंग्लैंड के इस खिलाड़ी का बल्ला ज्यादा नहीं चला लेकिन टॉप रन स्कोरर्स में पांचवें स्थान पर है। बेन डकेट ने इस सीरीज में कुल 5 मुकाबले खेले थे और पनाचों मैचों को मिलाकर उन्होंने 97 रन बनाए।
हार्दिक पांड्या: चौथे स्थान पर ऑल राउंडर हार्दिक पांड्या का नाम शामिल है। हार्दिक पांड्या ने 5 मुकाबले खेलकर 112 रनों का आंकड़ा हासिल किया। पांड्या के बल्ले से एक अर्धशतकीय पारी देखने को मिली और बेस्ट स्कोर 53 रन उनका बेस्ट स्कोर है।
तिलक वर्मा: धाकड़ प्लेयर्स में शामिल 22 वर्षीय तिलक वर्मा का नाम इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर है। तिलक वर्मा ने भारतीय टीम को दूसरे टी20 में अकेले जिताया था। उन्होंने नाबाद फिफ्टी जड़ी थी। 5 मैचों में तिलक वर्मा ने 133 रनों का स्कोर हासिल किया।
जोस बटलर: शुरुआती मैचों में चलने वाले जोस बटलर का नाम इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर है। बटलर ने पांच मैचों के बाद 146 रनों का आंकड़ा प्राप्त किया। हालांकि बाद में उनका बल्ला उम्मीद के अनुसार नहीं चल पाया।
अभिषेक शर्मा: सीरीज में एकमात्र शतकवीर अभिषेक शर्मा का नाम लिस्ट में पहले स्थान पर है। उन्होंने एक शतक और एक फिफ्टी जड़कर टॉप स्थान हासिल किया है। अभिषेक शर्मा के बल्ले से 5 मैचों में 279 रन आए हैं। उन्होंने करीबन 56 के औसत से ये रन बनाए हैं।












Click it and Unblock the Notifications