Shikhar Dhawan की हंसती खेलती जिंदगी कैसे हुई बर्बाद? इस वजह से हुआ था क्रिकेटर का तलाक

Shikhar Dhawan married life: हाल ही में जब टीम इंडिया के गब्बर यानी शिखर धवन ने जब इंटरनेशनल और डोमेस्टिक क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला कर लिया तो फैंस का दिल टूट गया। 24 अगस्त की सुबह-सुबह सोशल मीडिया पर उन्होंने एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया तो सब लोग परेशान हो गए। धवन टीम इंडिया से लंबे वक्त से बाहर चल रहे थे। हालांकि आईपीएल खेलने को लेकर अभी कोई अपडेट सामने नहीं आया है।

39 साल के शिखर धवन हमेशा से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहे हैं। उनकी शादीशुदा जिंदगी बेहद उथल-पुथल भरी रही है। साल 2023 का समय था, जब कोर्ट का फैसला आया और उन्होंने अपनी पत्नी से तलाक ले लिया। मगर ऐसा क्या हुआ था कि कपल को अलग होने का फैसला लेना पड़ा? चलिये जानते हैं...

Shikhar Dhawan

बताते चलें कि शिखर और आयशा की मुलाकात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर हुई थी। आयशा एक किक बॉक्स थीं और तलाकशुदा थीं। आयशा की दो बेटियां भी थीं। मगर शिखर ने तब भी आयशा से शादी करने का फैसला लिया। साल 2009 नें दोनों ने सगाई कर ली। इसके एक साल के बाद साल 2010 में दोनों ने शादी की मगर शादी एक साल भी नहीं चली और रिश्ता खराब होने लगा।

शादी के बाद शिखर और आयशा के रिश्तों में खटास होने लगी। शिखर धवन का दावा था कि आयशा उन्हें उनके बेटे से नहीं मिलने देती है। शिखर बेटे से मिलने की कई बार कोशिश करते हैं मगर आयशा ने ऐसा होने नहीं दिया। इसके बाद तंग आकर शिखर धवन ने साल 2023 में कोर्ट में पत्नी के खिलाफ मामला दायर किया।

बताते चलें कि शिखर धवन और आयशा का बेटा है, जिसका नाम जोरावर है। शिखर आयशा की बेटियों से भी काफी प्यार करते थे। एक इंटरव्यू में क्रिकेटर ने कहा भी था कि मेरी किस्मत में मेरी दो बेटिया थीं, तो वो एकदम से जिंदगी में आईं। मैं खुद को लकी समझता हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+