काश...पूरी हो जाती शिखर धवन की ये बड़ी ख्वाहिश, गहरी दोस्ती होने के बावजूद रोहित शर्मा नहीं कर पाये मदद
Shikhar dhawan retirement: दिल्ली में जन्मे शिखर धवन का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर की शुरुआत उतार-चढ़ाव भरी रही। शिखऱ धवन अपने डेब्यू मैच में शून्य पर आउट हो गए। हालांकि, साल 2013 में उन्होंने जोरदार वापसी की और इंग्लैंड में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने पर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने। रोहित शर्मा के साथ शिखर धवन की जोड़ी को काफी पसंद भी किया गया।
ये बड़ी ख्वाहिश रह गई अधूरी
14 साल के शानदार करियर के बावजूद शिखर धवन की एक बड़ी ख्वाहिश अधूरी रह गई। शिखर धवन ने अपने क्रिकेट करियर में कई बड़ी उपलब्धि हासिल की है। धवन की उपलब्धियों में 2004 के अंडर-19 विश्व कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब शामिल है। इस सम्मान और कई ICC टूर्नामेंट में भाग लेने के बावजूद उन्होंने भारत के लिए कभी विश्व कप नहीं जीता।

नहीं उठा सके ट्रॉफी
शिखर धवन ने अंडर-19 विश्व कप, वनडे विश्व कप और टी 20 विश्व कप में हिस्सा लिया। लेकिन कभी वह ट्रॉफी नहीं उठा सके। इसके अलावा शिखर धवन को कभी भी भारतीय टीम की पूर्णकालिक कप्तानी करने का मौका नहीं मिला। हालांकि उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे कप्तानों के नेतृत्व में खेला है। शिखर धवन ने आईपीएल टीमों का सफलतापूर्वक नेतृत्व किया, लेकिन उन्हें जून 2021 में भारत के श्रीलंका दौरे के दौरान अस्थायी कप्तानी दी गई।
विदाई से चूक गए धवन
युवराज सिंह और राहुल द्रविड़ जैसे कई दिग्गज क्रिकेटरों की तरह धवन को भी विदाई मैच नहीं खेलने का मौका मिला। खिलाड़ी अक्सर अपने करियर का अंत यादगार आखिरी मैच के साथ करने का सपना देखते हैं। दुर्भाग्य से धवन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से इस सम्मानजनक विदाई से चूक गए। शिखर धवन का सफर महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में शुरू हुआ जब वे पहली बार भारतीय टीम में शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने विराट कोहली की कप्तानी में दमदार प्रदर्शन किया और रोहित शर्मा की कप्तानी में भी उन्होंने कुछ मुकाबलों में हिस्सा लिया।
रोहित-धवन के बीच गहरी दोस्ती
रोहित शर्मा और शिखर धवन के बीच गहरी दोस्ती है, इसके बावजूद रोहित शर्मा अपने दोस्त के लिए कुछ खास मदद नहीं कर सके। साल 2023 वनडे वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा भारतीय टीम के कप्तान थे, इसके बावजूद शिखर धवन को खेलने का मौका नहीं दिया गया। इसका एक कारण लंबे समय से शिखर धवन का आउट ऑफ फॉर्म होना माना जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications