शशि थरूर एक बार फिर संजू सैमसन के सपोर्ट में खड़े हुए, श्रीलंका दौरे की टीम को लेकर BCCI को लताड़ा
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने श्रीलंका दौरे के लिए भारत की वनडे और टी20 टीम से संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा को बाहर करने के चयनकर्ताओं के फैसले की आलोचना की है। थरूर ने चयन प्रक्रिया पर असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि अपने आखिरी वनडे में शतक लगाने वाले सैमसन को वनडे टीम से बाहर कर दिया गया। इसी तरह जिम्बाब्वे के खिलाफ अपनी निडर बल्लेबाजी से प्रभावित करने वाले अभिषेक शर्मा को टी20 टीम से बाहर रखा गया।
सैमसन का वनडे टीम से बाहर होना उनके हालिया प्रदर्शन को देखते हुए खास तौर पर चौंकाने वाला है। उन्होंने पिछले साल दक्षिण अफ्रीका दौरे पर शतक लगाया था। दूसरी ओर अभिषेक शर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने दूसरे मैच में शतक बनाकर उम्मीदों पर खरा उतरा था, लेकिन यशस्वी जायसवाल के टीम में शामिल होने के बाद उन्हें तीसरे नंबर पर भेज दिया गया। धांसू प्रदर्शन के बाद भी दोनों खिलाड़ियों को टीम में शामिल नहीं किया गया।

अपना असंतोष जाहिर करते हुए थरूर ने सोशल मीडिया पर लिखा कि इस महीने के अंत में भारत के होने वाले श्रीलंका दौरे के लिए दिलचस्प टीम का चयन हुआ है। अपने अंतिम एकदिवसीय में शतक जड़ने वाले संजू सैमसन को नहीं चुना गया। जिम्बाब्वे में टी20 शतक जड़ने वाले अभिषेक शर्मा को भी नहीं चुना गया। भारतीय जर्सी में सफलता का फर्क चयनकर्ताओं को शायद ही पड़ता है। टीम को शुभकामनाएँ।
T20I टीम में कप्तान के रूप में सूर्यकुमार यादव और उप-कप्तान के रूप में शुभमन गिल शामिल हैं। अन्य उल्लेखनीय खिलाड़ी यशस्वी जयसवाल, रिंकू सिंह, रियान पराग, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, खलील अहमद और मोहम्मद सिराज हैं।
वनडे टीम में रोहित शर्मा कप्तान और शुभमन गिल उपकप्तान हैं। टीम में विराट कोहली, केएल राहुल (विकेट कीपर), ऋषभ पंत (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, रियान पराग, अक्षर पटेल और खलील अहमद भी शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications